हमसे जुड़े

Follow us

13.4 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More
    Home देश गुरुग्राम: पि...

    गुरुग्राम: पिछले 10 साल में तेजी से आगे बढ़ा है हमारा भारत: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

    Gurugram News
    Gurugram News: पिछले 10 साल में तेजी से आगे बढ़ा है हमारा भारत: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

    विकसित राष्ट्र बनाने के लिए युवाओं को लेना होगा संकल्प

    • मास्टर्स यूनियन प्रबंधन संस्थान के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे उपराष्ट्रपति

    गुरुग्राम (सच कहूँ/संजय कुमार मेहरा)। उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) ने कहा कि पिछले दशक में दुनिया में कोई भी देश इतनी तेजी और स्थिरता से नहीं बढ़ा है, जितना भारत बढ़ा है। अब लोगों की अपेक्षाएं बहुत अधिक हैं। इन अपेक्षाओं को पूरा करना होगा। आपको आउट ऑफ बॉक्स सोचना होगा। आज हमारा भारत दुनिया के लिए एक उदाहरण बन चुका है। उपराष्ट्रपति रविवार को गुरुग्राम के साइबर पार्क स्थित प्रबंधन शिक्षण संस्थान मास्टर्स यूनियन के चौथे दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। यहां उन्होंने छात्रों का डिग्रियां वितरित कीं।

    उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि युवा इच्छा शक्ति के आधार पर सपनों को साकार करने में अवश्य सफल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों ने पिछले 10 वर्षों में विकास का स्वाद चखा है। अब उनकी उन्नति की उम्मीदें और बढ़ गई है। हमारा भारत बदल रहा है। यह इतना बदल चुका है कि हम जैसे लोग कभी कल्पना भी नहीं कर सकते थे। उन्होंने कहा कि युवाओं को खुद पर विश्वास करना चाहिए। लोकतंत्र को प्रभावी बनाने में युवाओं की भूमिका और संसद के प्रतिनिधियों और जन प्रतिनिधियों के कर्तव्यों को दोहराते हुए उप राष्ट्रपति ने कहा कि आप मुझे संविधान सभा की याद दिलाते हैं। जिन्होंने कठिन मुद्दों पर चर्चा की। Gurugram News

    उपराष्ट्रपति ने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि आप शासन के सबसे प्रभावशाली हिस्सेदार हैं। आप विकास के इंजन हैं। अगर भारत को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाना है, तो चुनौती बहुत बड़ी है। हम पहले ही पांचवीं सबसे बड़ी वैश्विक अर्थव्यवस्था बन चुके हैं, लेकिन आय आठ गुना बढ़ानी होगी। यह एक बड़ी चुनौती है। स्वामी विवेकानंद के शब्दों को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि उठो, जागो और तब तक मेहनत करो, जब तक कि आप मंजिल तक पहुंच नहीं जाते। कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं को मैनेजमेंट पाठ्यक्रम पूरा करने की शुभकामनाएं प्रदान करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि हमारा देश करीब पांच हजार साल पुरानी सभ्यता की विरासत को साथ लेकर चल रहा है।

    गुरुग्राम को ग्रीन ग्राम भी बनाना है | Gurugram News

    उपराष्ट्रपति ने कहा कि राज्य के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और जिला उपायुक्त अजय कुमार से कहा कि गुरुग्राम में सभी मूलभूत नागरिक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए गुरुग्राम को ग्रीन ग्राम भी बनाना है। लोगों को बेहतर व्यवस्थाएं देनी हैं। गुरुग्राम प्रशासन से उन्हें काफी उम्मीदें हैं। जितनी भी जनसमस्याएं हैं, उन्हें दूर करने में लोगों को भी प्रशासन का सहयोग करना चाहिए।

    उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान सरकार ने संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को आरक्षण प्रदान कर एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। वर्ष 2023-24 में कर्तव्य पथ पर महिला शक्ति का प्रदर्शन किया गया। मास्टर्स यूनियन संस्थान परिसर में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ व उनकी धर्मपत्नी डा. सुदेश धनखड़ ने एक पेड़ मां के नाम से पौधे भी लगाए। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति के साथ मंच पर हरियाणा प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल, राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल, मास्टर्स यूनियन के संस्थापक प्रथम मित्तल, जिला परिषद की चेयरमैन दीपाली चौधरी, गुरुग्राम के उपायुक्त अजय कुमार, डीसीपी नाजनीन भसीन, एसडीएम रविंद्र कुमार, नायब मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें:– Australia महिला टीम ने इंग्लैंड को चार विकेट से हराया

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here