हमसे जुड़े

Follow us

17.2 C
Chandigarh
Thursday, February 5, 2026
More
    Home देश Jaggery Benef...

    Jaggery Benefits Winter Special: सर्दी में गुड़ खाने के चमत्कारी फायदे जान कर दंग रह जाएंगे आप भी

    Jaggery Benefits Winter Special
    Jaggery Benefits Winter Special: सर्दी में गुड़ खाने के चमत्कारी फायदे जान कर दंग रह जाएंगे आप भी

    Jaggery Benefits Winter Special:  सर्दियों का मौसम आते ही शरीर को ताजगी और गर्मी की आवश्यकता होती है। इस दौरान हमारी सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। सर्दियों में एक ऐसा खाद्य पदार्थ है, जो न केवल शरीर को अंदर से गर्म रखता है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है—वह है गुड़। सर्दियों में गुड़ का सेवन एक रामबाण उपाय साबित हो सकता है, जो हमारी सेहत को कई तरह से लाभ पहुंचाता है।

    पोषक तत्वों की जानकारी | Jaggery Benefits Winter Special

    100 ग्राम गुड़ में लगभग 383 कैलोरी, लगभग 92 ग्राम काबोर्हाइड्रेट होते हैं। गुड़ में 0.5 ग्राम प्रोटीन भी होता है। गुड़ में बहुत कम मात्रा (लगभग 0.1 ग्राम) में वसा होती है। 100 ग्राम गुड़ में लगभग 11.8 मिलीग्राम आयरन पाया जाता है, जो रक्त में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। गुड़ में कैल्शियम भी (लगभग 80 मिलीग्राम) भरपूर मात्रा में होता है, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है। 100 ग्राम गुड़ में लगभग 133 मिलीग्राम पोटेशियम पाया जाता है। मैग्नीशियम की लगभग 35 मिलीग्राम मात्रा होती है। विटामिन बी-6 और बी12 की छोटी मात्रा होती है। वहीं 100 ग्राम गुड़ में लगभग 18 मिलीग्राम फास्फोरस होता है।

    गुड़ में छुपे हैं स्वास्थ्य लाभ

    गुड़ आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम और अन्य महत्वपूर्ण खनिजों से भरपूर होता है। इसके सेवन से रक्त में आयरन की कमी को पूरा किया जा सकता है, जो विशेष रूप से महिलाओं के लिए फायदेमंद है। आयरन की पर्याप्त मात्रा से शरीर में खून की कमी (एनीमिया) से बचाव होता है, और शरीर को ताकत मिलती है।

    हड्डियों के लिए फायदेमंद

    सर्दियों में हड्डियों में दर्द और सूजन की समस्या बढ़ जाती है, लेकिन गुड़ के सेवन से हड्डियों की मजबूती बढ़ती है। यह कैल्शियम और फास्फोरस का अच्छा स्रोत है, जो हड्डियों को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

    पाचन तंत्र को स्वस्थ रखे

    गुड़ पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। यह खाने के बाद खाया जाए तो यह पेट की समस्याओं जैसे गैस, कब्ज, और अपच को दूर करता है। सर्दी के मौसम में जब ठंडी हवा से पाचन तंत्र कमजोर होता है, तब गुड़ का सेवन राहत देता है।

    शरीर की सफाई में मददगार

    गुड़ शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है, और कब्ज की समस्या को भी दूर करता है। यह आंतों को ठीक से काम करने में मदद करता है, जिससे शरीर में जमा विषाक्त तत्व बाहर निकल जाते हैं।

    सर्दी में बर्फीली हवा से बचाव

    गुड़ में मौजूद एंटीआॅक्सिडेंट गुण शरीर को बर्फीली हवा के प्रभाव से बचाते हैं। यह इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है, जिससे सर्दी-जुकाम और खांसी जैसी समस्याओं से बचाव होता है। सर्दी में गुड़ खाने से शरीर में गर्माहट बनी रहती है, जो सर्दी से बचने में मदद करती है।

    कैसे खाएं गुड़?

    गुड़ को सर्दियों में रोजाना थोड़ा-सा खाना चाहिए। आप इसे खाना खाने के बाद या दूध के साथ भी ले सकते हैं। इसके अलावा, गुड़ से बनी कई स्वादिष्ट मिठाइयाँ भी सर्दियों में शरीर को ऊर्जा और गर्मी देती हैं, जैसे गुड़ और तिल की लड्डू, गुड़-चाय, आदि।