हमसे जुड़े

Follow us

17.4 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान जयपुर पुलिस आ...

    जयपुर पुलिस आयुक्त 28 नवम्बर को मुहाना थाने में करेंगे जन सुनवाई

    Jaipur News

    जयपुर (सच कहूँ न्यूज़)। आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय कायम रखने के लिए जयपुर पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ 28 नवम्बर(गुरुवार) को 11 एएम से 2 पीएम तक पुलिस थाना मुहाना में जन सुनवाई करेंगे। जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) कुँवर राष्ट्रदीप, पुलिस उपायुक्त दक्षिण दिगंत आनंद, पुलिस उपायुक्त पश्चिम अमित कुमार, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दक्षिण, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम, सहायक पुलिस आयुक्त चाकसू, मानसरोवर, बगरू एवं संबंधित एसएचओ और थाने के अधिकारी गण उपस्थित रहेंगे। इस दौरान वृत क्षेत्र चाकसू, मानसरोवर जयपुर (दक्षिण) व बगरू जयपुर (पश्चिम) के परिवादियों की जनसुनवाई की जावेगी। Jaipur News

    जनसुनवाई का उद्देश्य संबंधित क्षेत्र के परिवादियों की समस्याओं का तुरंत निस्तारण करते हुए आमजन को राहत पहुंचाना है। गौरतलब है कि इससे पूर्व पुलिस आयुक्त द्वारा शिप्रापथ (जयपुर दक्षिण), कानोता (जयपुर पूर्व), करधनी (जयपुर पश्चिम), विद्याधरनगर (जयपुर उत्तर), शिवदासपुरा (जयपुर दक्षिण), बगरू (जयपुर पश्चिम), चौमू (जयपुर पश्चिम), प्रतापनगर (जयपुर पूर्व), जयसिंहपुरा खोर (जयपुर उत्तर) जवाहर सर्किल (जयपुर पूर्व) एवं वैशाली नगर (जयपुर पश्चिम) थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जा चुका है। Jaipur News

    Rajasthan News: मेवाड़ राजघराने में संपत्ति को लेकर टकराव!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here