हमसे जुड़े

Follow us

14.1 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा कांग्रेस सरका...

    कांग्रेस सरकार बनने पर होगा हर वर्ग का भला: विधायक जयवीर

    Kharkhoda News
    Kharkhoda News :

    खरखौदा (सच कहूं/हेमंत कुमार)। Kharkhoda News: स्थानीय विधायक जयवीर वाल्मीकि का पाई गांव में बाल्मीकि समाज द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि विधायक जयवीर ने लोकसभा चुनाव के दौरान सभी वर्गों ने कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी को बढ़ चढ़कर वोट देकर देश की सबसे बड़ी पंचायत में भेजने का काम किया। इसके लिए वह सदैव हलके के लोगों के आभारी रहेंगे। Kharkhoda News

    उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में आधी लड़ाई हम जीत चुके हैं लेकिन आधी लड़ाई जीतना अभी बाकी है, जो कि विधानसभा चुनाव कि लड़ाई है। पूरे प्रदेश मे कांग्रेस का माहौल है लेकिन हमे फिर भी सजग रहना है और पार्टी के लिए विधानसभा चुनाव तक जी जान लगाकर मेहनत करनी है। जयवीर ने कहा कि प्रदेश मे नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनते ही कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया जाएगा। Kharkhoda News

    खरखौदा की जनता भाजपा के 10 साल के कुशासन से बुरी तरह तंग आ चुकी है । महंगाई से लेकर बेरोजगारी और अपराध से लेकर भ्रष्टाचार तक भाजपा ने जनता को बुरी तरह त्रस्त कर दिया। हुड्डा के नेतृत्व में जिस तरह पहले भी खरखौदा के विकास को चार चांद लगे थे, उसी तरह इस बार भी कांग्रेस की ‘न्याय’ की अवधारणा आम लोगों तक पहुंचेगी। हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस के सरकार बनते ही ₹500 में गैस सिलेंडर, 300 यूनिट बिजली फ्री सहित सरकारी पदों पर भर्ती का लाभ देने का काम किया जाएगा। इस मौके पर बीरा सिंह, अशोक, कृष्ण, जगदीश, जयभगवान, शीलक नंबरदार और सुखबीर आदि व्यक्ति मौजूद रहे। Kharkhoda News

    यह भी पढ़ें:– कैंसर से पीड़ित हैं ये क्रिकेटर एवं कोच, इलाज के लिए BCCI देगी 1 करोड़!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here