हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा समिति ने सरका...

    समिति ने सरकारी हस्पताल को किया वाटर कूलर भेंट

    Yamunanagar News
    Khizrabad News: समिति ने सरकारी हस्पताल को किया वाटर कूलर भेंट

    खिजराबाद (सच कहूं/राजेन्द्र कुमार)। Khizrabad News: जन कल्याण समिति प्रताप नगर ने आज एक कार्यक्रम के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रताप नगर में एक वाटर कूलर भेंट किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के के रूप में पधारे समाजसेवी प्रवीण बटार, विशिष्ट अतिथि प्रवीण गांधी और विकास वालिया ने भाग लिया। Yamunanagar News

    समिति के चेयरमैन संदीप गुप्ता ने बोलते हुए कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए एवम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या को देखते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रताप नगर में एक वाटर कूलर की नितांत आवश्यकता थी, इसको ध्यान में रखते हुए आज समिति ने अस्पताल में वाटर कूलर भेंट किया है।

    मौके पर सीनियर मेडिकल ऑफिसर जितेंद्र सिंह ने समिति सदस्यों का धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा कि वाटर कूलर के लगने से स्वास्थ्य केंद्र में आ रहे मरीजों को शीतल जल मिलेगा, उन्होंने अपने पूरे स्टाफ की ओर से समस्त समिति सदस्यों का धन्यवाद व्यक्त किया। सभी अतिथिगण ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वाटर कूलर दान करने पर समिति की प्रसंशा की। इस मौके पर डॉक्टर जितेंद्र अमित रावल, सतीश अंसल समिति प्रबंधक मधुकर चौहान, वाइस चेयरमैन पवन गुप्ता, प्रधान राजेश कश्यप, कोषाध्यक्ष प्रदीप गर्ग, महासचिव संजीव चनलिया, उप प्रधान सुशील चौधरी, सह सचिव वरुण गुप्ता आदि मौजूद रहे। Yamunanagar News

    यह भी पढ़ें:– Namo Bharat Train: आरआरटीएस नामों भारत ट्रेनों के यात्रियों को देगी स्टेशनों पर लग्जरी सुविधाएं

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here