हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य पंजाब विजीलैंस ब्यू...

    विजीलैंस ब्यूरो द्वारा 70 हजार रिश्वत लेता पावरकॉम का जेई काबू

    Phagwara News
    Phagwara News: सहायक सब-इंस्पेक्टर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

    लुधियाना (सच कहूँ/जसवीर सिंह गहल)। पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा सूबे में भ्रष्टाचार विरुद्ध शुरु की मुहिम दौरान लुधियाना (Ludhiana) जिला के सिद्धवां बेट में तैनात पी.एस.पी.सी.एल. के जूनियर इंजीनियर (जे.ई.) जसमेल सिंह को 70, 000 रुपए रिश्वत लेने के दोष में गिरफ्तार किया गया है। उक्त पी.एस.पी.सी. एल कर्मचारी को सुरिंदर सिंह निवासी गांव खुरशेदपुर तहसील जगरावां की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है। Ludhiana News

    इस संबंधी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि सुरिंदर सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसके घर के लिए अलग ट्रांसफार्मर लगाने बदले उक्त जे.ई. ने उससे पास से 70,000 रुपए रिश्वत के लिए हैं। प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत की जांच उपरांत कर्मचारी जे.ई. जसमेल सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7 के अंतर्गत एफ.आई.आर. नंबर 09, तिथि 30 जुलाई 2023 को थाना विजीलैंस ब्यूरो, लुधियाना के आर्थिक अपराध विंग (ई.ओ.डब्ल्यू) में केस दर्ज किया गया है। Ludhiana News

    यह भी पढ़ें:– मेले में शामिल होने आ रहा पति-पत्नी सड़क दुर्घटना में घायल

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here