हमसे जुड़े

Follow us

18.7 C
Chandigarh
Wednesday, February 25, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान सूने मकान में...

    सूने मकान में ताला तोड़कर लाखों के गहने और नगदी चोरी

    सूरतगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। सूने मकान में ताला तोड़कर लाखों के गहने और नगदी चोरी हो गए। वार्ड नंबर 21 ब्राह्मण धर्मशाला के पीछे एडवोकेट रवि कांत शर्मा के मकान के सामने राधाकिशन उर्फ लालू पुत्र गौरी शंकर सोनी के मकान में सोमवार रात्रि को अज्ञात चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर के अंदर दोनो कमरों की अलमारियां और दो गोदरेज की अलमारियों के ताले तोड़कर दुकान के सामान में 6 किलो चांदी का सामान जिसमें पायल, अंगूठी, बिछिया वगैरा, सोने के मंगलसूत्र, गलसरी, अंगूठी,टीका, कानों की बालियों की जोड़ियां, सोने के कोके, सोने के मनके, व सोने की कतरन,17000 रुपए नगदी चोरी करके ले गए।

    मकान मालिक राधा किशन सोनी ने लगभग 35 लाख रुपए की चोरी होने की जानकारी दी है। घटना की सूचना मिलने पर सिटी थाना प्रभारी रामकुमार लेघा, एसआई बिरजू सिंह, ईएसआई राजकुमार कटारिया शहीद पुलिस जवान मौके पर पहुंचे और आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर चोरी का पता लगाने के लिए टीम गठित करके कार्रवाई शुरू की गई। सिटी थाना प्रभारी रामकुमार लेघा ने घटनास्थल के आसपास का बारीकी से निरीक्षण किया और गंगानगर एमओबी टीम को सूचित करके घटनास्थल के फिंगरप्रिंट लेकर सुराग जुटाए जाएंगे।

    मकान मालिक राधा किशन उर्फ लालू पुत्र गौरीशंकर मंगलवार को ससुराल गई अपनी पत्नी को लेने के लिए दोपहर में 2:30 बजे घर पर मुख्य गेट पर ताला लगाकर रवाना हुआ था, अलग रह रहे राधा किशन के पिता गौरी शंकर सोनी बुधवार को सुबह 10 बजे अपने पोते के साथ घर के आगे से निकले तो राधा किशन के बेटे की नजर घर के दरवाजे पर पड़ी दरवाजा खुला होने पर दादा को बताया तो वापस मुड़कर दादा ने मकान का ताला टूटा हुआ देखकर पुलिस को सूचना दी। दोपहर में राधाकिशन नहीं आ कर चोरी हुए सामान की जानकारी सिटी थाना प्रभारी परिवाद देकर मुकदमा दर्ज करवाया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here