हमसे जुड़े

Follow us

28.2 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home देश Job Fair in S...

    Job Fair in Sirsa: सरसा के विद्यार्थियों के लिए रोजगार का सुनहरी अवसर! ITI में लग रहा है रोजगार मेला!

    Job Fair News
    Job Fair News: आई.टी.आई. मानसा में रोजगार मेला 10 मार्च को

    Job Fair in Sirsa: सरसा (सच कहूँ न्यूज)। कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार तथा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा के निर्देशानुसार आगामी 9 फरवरी को प्रात:10 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सरसा में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता एवं रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। Sirsa Job Fair

    राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य कम सहायक शिक्षुता सलाहकार राकेश शर्मा ने बताया कि इस मेले मे 15 कंपनियां भाग ले रही है, जिनमें डेंसो हरियाणा प्राइवेट लिमिटेड गुरुग्राम, यूएनओ मिंडा प्राइवेट लिमिटेड बहादुरगढ़, ऐसिन आॅटोमोटिव हरियाणा प्राइवेट लिमिटेड रोहतक, यूएनओ मिंडा ईवी सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड गुरुग्राम, श्रीराम पिस्टन्स एंड रिंग्स लिमिटेड पाथरेड़ी राजस्थान, हैनॉन क्लाइमेट सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड भिवाड़ी राजस्थान, एल एंड टी कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग एंड फैक्ट्रीज हापुड़ उत्तर प्रदेश, सिरमा एसजीएस गुरुग्राम, आॅटोलिव इंडिया प्राइवेट लिमिटेड झज्जर, सीएनएच इंडस्ट्रियल (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड (न्यू हॉलैंड) ग्रेटर नोएडा, इंडिया यामाहा मोटर प्राइवेट लिमिटेड ग्रेटर नोएडा, पीएस मैन्युफैक्चरिंग लिमिटेड सरसा, डिवाइन एरा स्टूडियो एंड एकेडमी सरसा, शिल्पा मेकओवर स्टूडियो एंड एकेडमी सरसा, इंडसइंड निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड सरसा शामिल है।

    उन्होंने बताया कि ये कंपनियां शिक्षुता प्रशिक्षण एंव रोजगार के लिए आ रही है। इस मेले में 10वीं, 12वीं तथा आईटीआई पास शुद्धा छात्र-छात्राएं रोजगार व शिक्षुता के लिए भाग ले सकती है। अधिक जानकारी के लिए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सरसा में संपर्क कर सकते हैं। Sirsa Job Fair