हमसे जुड़े

Follow us

28 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा 9वीं मंजिल से...

    9वीं मंजिल से कूदकर बिजनेसमैन ने दी जान

    jumping from 9th floor Businessman dies

    -नहीं मिला सुसाइड नोट, जांच में जुटी पुलिस

    गुरुग्राम(सच कहूँ न्यूज)। मिलेनियम सिटी के सैक्टर-50 थाना क्षेत्र अंतर्गत सोहना रोड (jumping from 9th floor Businessman dies) स्थित एक सोसाइटी में 47 वर्षीय बिजनेसमैन ने बिल्डिंग के 9वें फ्लोर से कूदकर जान दे दी। घटना सोमवार अलसुबह की है। घटना की सूचना मिलने के बाद पूरी सोसाइटी में अफरातफरी मच गई और भारी संख्या में लोग वहां जुट गए। लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं, दूसरी ओर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान नरेश हसीजा के रुप में की गई है और वह मूलत: सोनीपत के रहने वाले थे। वह अपने परिवार के साथ व्यू सोसाइटी में रहते थे।

    पूछताछ कर आत्महत्या करने की वजह ढूंढने में लगी है

    आत्महत्या को लेकर पुलिस ने मृतक के परिजनों से भी पूछताछ की लेकिन सुसाइड की वजह का पता नहीं चल पाया। आशंका जताई जा रही है कि नरेश कुछ दिनों से तनाव में थे। पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। अभी तक पुलिस को किसी तरह की शिकायत नहीं मिली है। पुलिस के अनुसार, उन्हें सूचना मिली थी कि पार्क व्यू सोसाइटी में किसी व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फिलहाल पुलिस घरवालों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर आत्महत्या करने की वजह ढूंढने में लगी है। पुलिस ने बताया कि मृतक नरेश का किंगडम आॅफ ड्रीस में आइसक्रीम का स्टॉल है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।