बेटों की तरह ही बेटियां भी परिवार और समाज का बढ़ाती हैं गौरव: दादा कौर सिंह
डबवाली (सच कहूँ न्यूज़)। समाज में बेटे-बेटियों को समान सम्मान देने का एक प्रेरणादायक उदाहरण उस समय देखने को मिला जब सच कहूँ डिजिटल यूट्यूब विभाग में वीडियो एडिटर के पद पर कार्यरत सतबीर सिंह इन्सां के घर बेटी का जन्म हुआ। इस खुशी के अवसर पर परिवार में उत्सव जैसा माहौल बन गया। डबवाली निवासी सतबीर सिंह इन्सां और उनकी पत्नी रमनदीप कौर को पुत्री रत्न की प्राप्ति पर उन्होंने अपने ननिहाल में राजस्थान के गांव श्री गुरुसर मोडिया स्थित अपने निवास के द्वार पर नीम बांधकर और घर के आंगन में गिद्दा डालकर पारंपरिक खुशियां मनाईं। Sirsa News
इतना ही नहीं, रिश्तेदारों और आसपास के लोगों में मिठाइयां भी बांटी गईं। इस अवसर पर परिवार ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया। परिवार के सदस्यों ने बताया कि वे पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं से प्रेरित होकर बेटी के जन्म को भी उत्सव के रूप में मना रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि पूज्य गुरु जी ने भी बेटियों को महान दर्जा दिया है, पूज्य गुरु जी फरमाते हैं कि आज के दौर में बेटियों से भी वंश चलता है, बेटियाँ आज बेटों के बराबर कंधे से कंधा मिलाकर चलती हैं। इस मौके पर दादा कौर सिंह और दादी अमर कौर ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा में हमेशा से बेटियों को सम्मान और प्रोत्साहन देने की शिक्षा दी जाती है। उसी शिक्षा का अनुसरण करते हुए उन्होंने बेटी के जन्म पर पौधारोपण कर समाज को यह संदेश देने का प्रयास किया है कि बेटी और बेटे में कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। परिवार का कहना है कि बेटियां भी बेटों की तरह ही परिवार और समाज का गौरव बढ़ाती हैं। इसलिए बेटी का जन्म किसी उत्सव से कम नहीं होना चाहिए। Sirsa News















