हमसे जुड़े

Follow us

10.2 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश अभी-अभी गुरु ...

    अभी-अभी गुरु जी ने इंस्ट्राग्राम पर भेजा कुछ खास…

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने इंस्ट्राग्राम पर एक नई रील अपलोड की है। वीडियो में आप एमएसजी भंडारे दिल्ली की झलकियां देख सकते है। नई रील देखने के लिए इस पर क्लिक करें।

    delhi

    पूज्य गुरूजी के आह्वान पर दिल्ली में लाखों लोगों ने की नशे से तौबा

    डेरा सच्चा सौदा से जुड़े हर बड़े, बच्चे, बुजुर्ग की आत्मिक खुराक है सत्संग। पूज्य गुरूजी के अनमोल वचनों का श्रवण करने के लिए संगत दिन-रात इंतजार में रहती है। यूं तो पूज्य गुरू जी आॅनलाइन संगत से रूबरू होकर अपने अनमोल वचनों से संगत को निहाल करते हैं। रविवार को दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र स्थित जापानी पार्क में डेरा सच्चा सौदा के दूसरी पातशाही पूजनीय परमपिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज के पावन महा रहमोकर्म माह के एमएसजी भंडारे में आॅनलाइन सत्संग से पूज्य गुरूजी ने संगत को अपने वचनों की खुराक दी। जापानी पार्क में इस पार्क में आज तक शायद ही कभी इतनी भीड़ हुई हो, जितनी रविवार को पूज्य परमपिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज के जन्ममाह के उपलक्ष्य में आयोजित भंडारे में हुई।

    यहां संगत इतनी अधिक पहुंची कि संगत के लिए कई एकड़ में लगाया गया पंडाल भी छोटा पड़ गया। सत्संग-भंडारे में संगत को लंगर में मटर-पनीर की सब्जी-रोटी के साथ बर्फी का प्रसाद भी वितरित किया गया। जापानी पार्क में दिल्ली की संगत की ओर से भंडारे की बेहतरीन व्यवस्थाएं की गई थी। कई एकड़ में पंडाल लगाने के साथ पंडाल के बाहरी व भीतरी क्षेत्र में भव्य सजावट भी की गई थी। पूज्य गुरूजी ने दिल्ली में सत्संग-भंडारे की व्यवस्थाओं की खूब सराहना की। दिल्ली के 45 मेंबर नरेंद्र जांगड़ा, रोहताश इन्सां, संजय इन्सां, संजय शर्मा, अशोक मान, बलदेव राज शर्मा, हवा सिंह, नरेश खत्री, सुरेश वर्मा, 15 मेंबर पीसी पुंज, रामबीर इन्सां समेत अनेक सेवादारों ने भंडारे की बेहतरीन व्यवस्थाएं करके पूज्य गुरूजी और संगत का दिल जीता।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here