हमसे जुड़े

Follow us

11.3 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा किसान आंदोलन:...

    किसान आंदोलन: कैथल पुलिस अलर्ट, नाको पर पुलिस कर्मचारी-अधिकारी तैनात

    Kaithal News
    Kaithal News: किसान आंदोलन: कैथल पुलिस अलर्ट, नाको पर पुलिस कर्मचारी-अधिकारी तैनात

    स्थानीय पुलिस के अलावा 2 पुलिस कंपनी बाहर से बुलाई गई | Kaithal News

    कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। Kisan Andolan: किसान आंदोलन को लेकर कैथल पुलिस अलर्ट है। एसपी राजेश कालिया द्वारा सभी डीएसपी व थाना प्रबंधको को कानून-व्यवस्था कायम रखने के लिए अत्यधिक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। पुलिस का प्रयास रहेगा कि जिला में किसी भी रूप से कानून व्यवस्था प्रभावित न हो इसके लिए समुचित प्रबंध सुनिश्चित किया गया हैं। टटियाना नाका, संगतपुरा नाका व बरटा नाका सहित विभिन्न स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटियां लगाई गई है जो कि शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलर्ट है। Kaithal News

    आंदोलन की आड़ में उपद्रव करने वाले संदिग्ध वाहनों तथा असामाजिक तत्वों पर पुलिस द्वारा निरंतर पैनी नजर रखी जाएगी। डयूटी के दौरान पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों को हेलमेट, बॉडी प्रोटैक्टर, कैन-शिल्ड सहित अन्य एंटी राईट एक्यूपमैंट से लैस रहने के निर्देश दिए गये है। एसपी ने कहा कि कैथल पुलिस द्वारा व्यापक प्रबंधन किए गए है, स्थानीय पुलिस के अलावा 2 पुलिस कंपनी बाहर से बुलाई गई है। किसी भी सूरत में किसी को कानून व्यवस्था हाथ में नहीं लेने दी जाएगी। कानून व्यवस्था खराब करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

    सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर:- एसपी राजेश कालिया ने कहा कि आंदोलन की आड़ में कुछ असमाजिक तत्व अपना स्वार्थ साधने के लिए अफवाहों के माध्यम शांति भंग करने का भी प्रयास कर सकते हैं। पुलिस की सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर है। किसी भी प्रकार की अफवाह तथा भ्रांति फैलाने वाली, भडक़ाउ, उकसाने वाली व अराजकता फैलाने वाली पोस्ट शेयर या फोरवर्ड की जाती है तो कानून अनुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एसपी ने कहा कि आमजन अफवाहों पर ध्यान न दें। Kaithal News

    यह भी पढ़ें:– गन्ने का सर्वाधिक भाव देने वाला हरियाणा पहला राज्य: अरविंद शर्मा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here