स्वच्छता सर्वेक्षण 2024: पिछले वर्ष के परिणामो से भी खराब परिणाम रहा कैथल जिले का, प्रदेश में 18वे से 61वे स्थान पर पहुंचा कैथल शहर

Kaithal News
Kaithal News: स्वच्छता सर्वेक्षण 2024: पिछले वर्ष के परिणामो से भी खराब परिणाम रहा कैथल जिले का, प्रदेश में 18वे से 61वे स्थान पर पहुंचा कैथल शहर

देश में 502वां स्थान मिला

  • जगह जगह लगे गंदगी के ढेरो ने खराब किये आंकड़े

कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। Swachh Survekshan: केंद्र सरकार की तरफ से वीरवार को स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 का परिणाम जारी किया गया है। इस परिणाम में हरियाणा प्रदेश को 18वा स्थान मिला। वहीं अगर बात करे शहर अनुसार तो कैथल को देश में 502वां परिणाम मिला है। जबकि प्रदेश में कैथल नगर परिषद का 61वां रैंक है। कैथल नगर परिषद की इस सर्वेक्षण में सफाई को लेकर प्रदर्शन काफी फिसड्डी रहा है। 2022 सर्वेक्षण के परिणाम में कैथल 177वें नंबर पर पूरे प्रदेश में रहा था, जबकि 2023 में यह फिसलकर 365वें पायदान पर पहुंच गया था। लेकिन इस बार के आंकड़े और भी निराश करने वाले रहे। Kaithal News

जिले में ऐसा कोई शहर नहीं है जिसने अपने पिछले वर्ष के आंकड़ो में सुधर किया हो। उम्मीद के विपरित पूरे जिले का परिणाम निराशाजनक रहा। जिले की पूंडरी नगरपालिका प्रदेश में 20वे स्थान से खिसकर इस बार 72वे स्थान पर पहुँच गयी। चीका नगर पालिका को 60वां स्थान मिला है। जबकि कलायत को 70वां और सीवन को 79वां व राजौंद को 85वां स्थान मिला है। जिस प्रकार से जिले में स्वच्छता सर्वेक्षण के परिणाम आए है, उसके अनुसार अभी सफाई व्यवस्था में और अधिक ध्यान देने की जरूरत है। हर साल के परिणाम जिले को पीछे लेकर जा रहे है।

कैथल जिले का स्वच्छता सर्वेक्षण परिणाम | Kaithal News

नगर पालिका, परिषद प्रदेश में रैंक (2024) प्रदेश में रैंक (2023) देश में रैंक (2024) देश में रैंक (2023)

  • कैथल 61 18 502 365
  • पूंडरी 72 20 1124 1974
  • चीका 60 29 865 2442
  • कलायत 70 33 1114 2510
  • सीवन 79 51 1244 3229
  • राजौंद 85 56 1619 3374

कचरा सड़कों पर, सार्वजनिक शौचालयों की हालत खस्ता

इसके साथ ही शहर के लोगों की ओर से डोर टू डोर कचरा उठान में भी अनियमितता बरतने का आरोप लगाया गया। इसमें ठेकेदार कचरे का वजन अधिक दिखाता है। ऐसे में शहर में कचरा कम नहीं होता, बल्कि बढ़ता जा रहा है। इसके साथ ही शहर में सार्वजनिक शौचालय की हालत बेहद खस्ता हो चुकी है। ऐसे में सफाई के मामले में कैथल नगर परिषद लगातार बिछड़ रही है।

डोर टू डोर कचरा प्रबंधन पर सात करोड़ रुपये से अधिक खर्च, फिर भी परिणाम में पिछड़े

वार्ड नंबर 11 की पार्षद सुशीला शर्मा ने बताया कि कैथल नगर परिषद की ओर से शहर में केवल डोर टू डोर कचरा प्रबंधन पर सात करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की गई, लेकिन इसके बावजूद स्वच्छ सर्वेक्षण के परिणाम में परिषद पिछड़ी है। यदि इसका सही तरीके से कचरा प्रबंधन किया जाए तो और परिणाम अच्छे हो सकते है। लोगों का कहना है कि सफाईकर्मियों को भी इस संबंध में सहयोग करना चाहिए।

कमियों को दूर करेंगे: डीएमसी

इस बार कैथल का सफाई में प्रदर्शन उम्मीद के अनुसार बेहतर नहीं रहा। कमियों को दूर करने का प्रयास करेंगे। पिछले साल पूरे देश में कैथल नगर परिषद को 502वां आया है। इसी प्रकार से प्रदेश में 61वां स्थान मिला है। इसके तहत सफाई व्यवस्था को और अधिक सुधारा जाएगा।
-सुशील कुमार, डीएमसी, कैथल।

अधिकारी और कर्मचारियों के साथ करेंगे विचार: चेयरपर्सन

पिछली बार परिणाम बेहतर था। इस बार जो कमियां हैं, उन्हें दूर करने के लिए संबंधित कर्मचारी और अधिकारियों के साथ बैठक कर योजना बनाएंगे और काम करेंगे। सफाई कर्मियों को और बेहतर कार्य करने के लिए लगातार प्रेरित किया जाएगा। सफाई को लेकर जो भी कमियों को होंगी तो उसे भी दूर करवाने का प्रयास करेंगे। Kaithal News
– सुरभि गर्ग अध्यक्ष, नगर परिषद, कैथल।

रैंक गिरने के ये हैं कारण:
– शहर की जनसंख्या अनुसार पर्याप्त सफाई कर्मी नहीं है। इस समय करीब 400 सफाई कर्मी हैं। जबकि 800 के करीब होने चाहिए।
– डोर टू डोर कचरा निविदा के तहत कचरा प्रबंधन जरूरत अनुसार नहीं हो रहा है।
– शहर के कचरा प्वाइंट पर निस्तारण की सुविधा बेहतर नहीं है।

जींद जिले के भी परिणाम निराशाजनक

कैथल की तरह ही जींद जिले के परिणाम भी कुछ ख़ास नहीं रहे। जींद में सफीदों सबसे ऊपर रहा लेकिन प्रदेश में उसका भी 58वां नम्बर रहा। इसी प्रकार जुलाना प्रदेश में 62वे स्थान पर और जींद 63वे स्थान पर रहा। नरवाना व उचाना भी कोई ख़ास असर नहीं छोड़ पाए। नरवाना 65 वे स्थान पर तो उचाना 68 वे स्थान में प्रदेश में रहा। लेकिन जींद जिले ने देश और प्रदेश में ओवरआल कैथल जिले से अच्छा प्रदर्शन किया है।

जींद जिले का स्वच्छता सर्वेक्षण परिणाम | Kaithal News

नगर पालिका, परिषद प्रदेश में रैंक (2024) देश में रैंक (2024)

  • सफीदों 58 854
  • जुलाना 62 994
  • जींद 63 534
  • नरवाना 65 541
  • उचाना 68 1087

यह भी पढ़ें:– Bomb Threat: एचएसवी ग्लोबल स्कूल को बम से उड़ाने की मिली धमकी, तलाशी में कुछ नहीं मिला