हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा गीता जयंती खं...

    गीता जयंती खंड स्तरीय प्रतियोगिताओं में कल्पना स्कूल रहा प्रथम

    Kharkhauda
    Kharkhauda गीता जयंती खंड स्तरीय प्रतियोगिताओं में कल्पना स्कूल रहा प्रथम

    खरखौदा, सच कहूं /हेमंत कुमार। खांडा रोड़ स्थित कल्पना चावला विद्यापीठ के विद्यार्थियों ने गीता जयंती महोत्सव के अंतर्गत आयोजित की गई खंड स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिताएं 27 नवंबर को कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खांडा में आयोजित की गई थी। विद्यार्थियों ने भाषण, निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी, श्लोकाच्चारण, चित्रकला, संवाद आदि प्रतियोगिताओं में भाग लिया। यह प्रतियोगिताएं दो वर्गों में आयोजित की गई थी। पहले वर्ग में कक्षा छठी से आठवीं तथा दूसरे वर्ग में कक्षा नौवीं से बारहवीं के विद्यार्थियों को शामिल किया गया। संवाद में पहले वर्ग से दिव्या व दक्ष ने खंड में प्रथम स्थान प्राप्त किया । वहीं श्लोकाच्चारण में दोनों ही वर्गों से वंश व रिंकी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

    भाषण में पहले वर्ग से अनन्या ने तृतीय तथा दूसरे वर्ग से भूमिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी में पहले वर्ग से कार्तिक, चहक, खर्यांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन व दूसरे वर्ग के प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। विजेता विद्यार्थियों का चयन अब जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए किया गया है। विद्यालय पहुंचने पर सभी विद्यार्थियों का स्वागत किया गया।

    प्राचार्या उषा वत्स ने सभी विजेता विद्यार्थियों व उनके तैयारीकर्ता अध्यापकों (सुमित्रा, कृष्णा, अनिता, बिजेंदर, पुष्पा) को बधाई दी। उन्होंने बताया कि हर साल मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी को गीता जयंती मनाई जाती है। इस साल 11 दिसंबर को गीता जयंती मनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि भगवद्गीता को सनातन धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण और पवित्र ग्रंथ माना गया है और केवल यही ग्रंथ है जिसकी जयंती मनाई जाती है। इस पर्व को भगवद्गीता के दिव्य संदेश को याद करने के लिए मनाया जाता है। उन्होंने गीता के 18 अध्यायों में जीवन के हर क्षेत्र में सफलता पाने के मार्ग बताए हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here