हमसे जुड़े

Follow us

13.6 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More
    Home रंगमंच कंगना रनौत बन...

    कंगना रनौत बनीं कवयित्री

    Kangana Ranaut became a poet
    मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपनी नयी कविता ‘आसमान’ अपने प्रशसंकों के बीच शेयर की है। कंगना ने अपने अंदर के कवयित्री भाव को जगाते हुए ट्विटर पर अपनी एक कविता साझा की है, जिसे उनके प्रशंसकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। कंगना ने एक वीडियो साझा किया है, जिसे उन पर फिल्माया गया है। वीडियो में तस्वीरों के बैकग्रांउड में कंगना की आवाज में यह कविता सुनने को मिलती है, जिसका शीर्षक ‘आसमान’ है। वीडियो में कंगना के घर सहित मनाली की खूबसूरत वादियों की भी कुछ तस्वीरें हैं। कविता में आसमान की विशालता को एक रूपक के तौर पर इस्तेमाल कर एक प्रेमी के प्यार पर संदेह जताने की बात कही गई है। अपने इस पोस्ट के कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा है, ‘कविता जिसे मैंने इन गर्मियों में लिखा और शूट किया है, सर्दियों के दस्तक देने से आसमान की याद दिला दी है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।