हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कन्नूर हेलीकॉ...

    कन्नूर हेलीकॉप्टर हादसा : छह सैन्य कर्मियों के पार्थिव शरीरों की हुई पहचान

    Bipin Rawat

    नई दिल्ली (एजेंसी)। कन्नूर हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए छह और सैन्य कर्मियों के पार्थिव शरीरों की पहचान कर ली गई है और उन्हें आज तड़के उनके परिजनों को सौंप दिया गया। सैन्य अधिकारियों के अनुसार इस दुर्घटना में मृत वायु सेना के छह और सैन्यकर्मी के पार्थिव शरीरों की शनिवार तड़के बेस अस्पताल में पहचान की गई। जिन सैन्य कर्मियों के पार्थिव शरीरों की पहचान की गई है, उनमें लांस नायक बी.साई. तेजा, जे.डब्ल्यू.ओ. प्रदीप, विंग कमांडर पी.एस. चौहान, स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप सिंह, जेडब्ल्यू ओ दास और लांस नायक विवेक कुमार शामिल हैं। शेष सैनिकों के पार्थिव शरीरों की सही पहचान की प्रक्रिया जारी है।

    सभी सैन्य कर्मियों के पार्थिव शरीर वायुसेना के विशेष विमानों से उनके पैतृक स्थानों पर भेजे जाएंगे जहां उनका सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। पैतृक स्थानों के लिए ले जाए जाने से पहले बेस अस्पताल में इन सभी सैन्य कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। जे डब्ल्यू ओ प्रदीप का पार्थिव शरीर सुबह 11:00 बजे सुलुर पहुंचेगा, विंग कमांडर चौहान का पार्थिव शरीर सुबह 9:45 बजे आगरा, जे डब्ल्यू ओ दास का पार्थिव शरीर 1:00 बजे भुवनेश्वर , स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप सिंह का पार्थिव शरीर पौने बारह बजे पिलानी और लांस नायक विवेक कुमार का पार्थिव शरीर सुबह 11:30 बजे गग्गल ले जाया जाएगा।

    बुधवार को कन्नूर में वायु सेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर की दुर्घटना में देश के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य सैन्य कर्मियों की मौत हो गई थी। हादसे में घायल वायु सेना के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का बेंगलुरु के कमान अस्पताल में उपचार किया जा रहा है जहां उनकी हालत गंभीर लेकिन स्थिर बनी हुई है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here