हमसे जुड़े

Follow us

23.4 C
Chandigarh
Saturday, February 21, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा चैलेंज देता ह...

    चैलेंज देता हूं, कांग्रेस यमुनानगर में कोई काम पांच काम गिनवा कर दिखाए: कंवरपाल

    Khizrabad News
    Khizrabad News : कृषि मंत्री कंवर पाल ने जनता दरबार में सुनी जन समस्याएं और मौके पर किया उनका समाधान

    खिजराबाद/छछरौली (सच कहूं/राजेन्द्र कुमार)। Chhachhrauli News: कांग्रेस द्वारा 15 जुलाई से हरियाणा मांगे हिसाब नाम से शुरू किए गए प्रदेशव्यापी अ​भियान पर प्रदेश के कृ​षि मंत्री कंवरपाल ने करारा तंज कसा है। मंत्री कंवरपाल ने कहा कांग्रेस के इस अ​भियान पर सवाल उठाते हुए कहा कि हिसाब मांगने का हिसाब सबको है। कोई जो भी काम करता है उसका हिसाब सभी को है। भाजपा ने जो काम किया है उसका हिसाब हम देने को तैयार है। Khizrabad News

    परंतु साथ ही कांग्रेस भी अपने उन 10 साल का हिसाब जनता को दे जिसने यमुनानगर समेत पूरे प्रदेश को विकास में पीछे धकेल दिया। कांग्रेस जनता को यह बताए कि उन्होंने 10 साल में यमुनानगर में क्या काम किया। कांग्रेस केवल उन पांच काम को ​ही गिनवा दे जो उन्होंने यमुनानगर में किए हैं। यदि वह पांच काम गिनवाते हैं तो हम 25 काम गिनवाएंगे। आज भी लोग उन दिनों को नहीं भूले हैं। यहां की सड़कों का क्या हाल था यह सभी ने देखा है। यदि किसी को ​​खिजराबाद जाना होता था तो लोग जगाधरी से पहले तेलीपुरा और फिर मांडखेडी होते हुए कच्चे रास्ते से ​खिजराबाद जाते थे। Khizrabad News

    क्योंकि हाईवे तो चलने की हालत में था ही नहीं। लोगों के जूते ​​घिस गए लेकिन कांग्रेस ने जगाधरी से ​खिजराबाद जाने वाले हाईवे को नहीं बनाया। लोगों को टूटी सड़कों पर चलने के लिए मजबूर किया गया। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने केवल रोहतक का विकास किया। मंत्री कंवरपाल ने कांग्रेस को खुला चैलेंज देते हुए कहा कि वह चाहते हैं कि कांग्रेस किसी मंच पर आए। वहां हम भी आएंगे और कांग्रेस भी आए। कांग्रेस का कोई भी नेता आकर अपनी बात रख सकता है। प्रदेश की सभी 90 विधानसभा में जहां भी गए भाजपा जवाब देने को तैयार है। Khizrabad News

    कृषि मंत्री कंवर पाल ने जनता दरबार में सुनी जन समस्याएं और मौके पर किया उनका समाधान |Khizrabad News

    छछरौली। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की सोच और सूझबूझ के कारण विश्व की सबसे बडी पार्टी भाजपा जिस तरह देश व प्रदेश के विकास की जो दशा-दिशा बदली है वह अपने आप में बेहतरीन सोच का नतीजा ही हैं। इसी सोच और सूझबूझ की बदौलत आज भारत का नाम विश्व के विकसित देशों में शूमार हुआ है। यह शब्द हरियाणा के कृषि मंत्री कंवरपाल ने जनता दरबार में आए लोगों को संबोधित करते हुए कहें। उन्होंने बताया कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की बदौलत आज हरियाणा विकास के साथ-साथ हर क्षेत्र में देश के अन्य राज्यों से आगे हैं और आलम यह है कि हरियाणा प्रदेश की नीतियों एवं योजनाओं से प्रभावित होकर देश के दूसरे राज्य भी इन्हें अपना रहे हैं।

    हरियाणा सरकार में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कंवर पाल ने सोमवार अपने जगाधरी शिवपुरी सोसायटी स्थित कार्यालय पर जनता की समस्याएं सुनी व फोन के माध्यम से अधिकारियों को निर्देशित करते हुए समस्याओं का समाधान किया।मंत्री कंवरपाल के जगाधरी कार्यालय पर सुबह से ही लोगों का तांता लग गया, सैकड़ों की संख्या में आमजन अपनी समस्याओं को लेकर मंत्री से मिलें।

    कृषि मंत्री ने कहा कि जनता का प्रतिनिधि होने के नाते सरकार एवं प्रशासन के प्रति जनता की समस्याओं एवं शिकायतों का निवारण करना मेरा दायित्व ही नहीं, बल्कि कर्तव्य भी बनता है। उन्हें जब भी समय मिलता है वे लोगों समस्याएं एवं शिकायतें सुनकर उनका समाधान करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता एवं हलके के लोग अपनी भिन्न-भिन्न प्रकार की समस्याएं लेकर उनके पास आते हैं। मेरा भी यही प्रयास रहता है कि लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान हों और जो समस्याएं प्रशासन से संबंधित होती है, उनके समाधान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को तुरन्त निर्देश दिए जाते हैं। Khizrabad News

    हरियाणा के कृषि मंत्री के समक्ष हलके की जनता अपनी विभिन्न प्रकार की जैसे, बिजली एवं पानी से संबंधित, ग्रांटें, स्थानातंरण, अनुदान राशि दिलवाने, पैंशन, राशन दिलवाने, पीला राशन कार्ड बनवाने, पक्का मकान बनवाने जैसी सैंकड़ों प्रकार की समस्याएं एवं शिकायतें लेकर आते हैं, इन सभी प्रकार की समस्याओं को गंभीरता से लेकर उनका हल करने का प्रयास किया जाता है और अधिकांश समस्याओं एवं शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया जाता है, कुछ समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए जाते हैं। Khizrabad News

    यह भी पढ़ें:– Car Dealers Protest : पुरानी कारों के टैक्स में बढोतरी के खिलाफ मुखर हुए प्रदेशभर के कार डीलर्स

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here