हमसे जुड़े

Follow us

11.3 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा पूर्व कैबिनेट...

    पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने दर्जनों नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से जगाधरी शहर में शुरू किया जनसंपर्क अभियान

    Khizrabad News
    Khizrabad News: पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने दर्जनों नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से जगाधरी शहर में शुरू किया जनसंपर्क अभियान

    खिजराबाद (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Khizrabad News: पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि आज उन्होंने जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जगाधरी शहर में वार्ड नंबर 1,2,3,4,5,6,7 की दर्जनों जगहों पर जाकर लोगों से जनसंपर्क किया एवं उनके परिवार का हाल-चाल जाना एवं हाल ही में संपन्न हुए जगाधरी विधानसभा चुनाव एवं नगर निगम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों को लेकर की गई मेहनत व आशीर्वाद के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। Khizrabad News

    पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद से जगाधरी शहर के सभी सातों वार्डों में भाजपा के सभी सात पार्षद उम्मीदवार जीते हैं व मेयर सुमन बहमनी को भी जगाधरी शहर से जबरदस्त लीड मिली। जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा संगठन को और कैसे मजबूत किया जाए व कैसे आगे बढ़ाया जाए इन विषयों पर सभी भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने बैठकर विचार विमर्श किया।पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा संविधान के तहत चलने वाली लोकतांत्रिक पार्टी है इसमें सारा कार्य पारदर्शी व्यवस्था के तहत होता है,भाजपा के अपने संगठन चुनावों से भाजपा में नए नेतृत्व को आगे आने का अवसर मिलेगा व युवा वर्ग को ज्यादा अवसर प्राप्त हो रहे हैं। Khizrabad News

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सशक्त मजबूत नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा हर क्षेत्र में हर वर्ग के हित में योजनाएं बनाई जा रही है तथा महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में भी विशेष रूप से कदम उठाए जा रहे हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि भाजपा संगठन की नीतियों व हरियाणा भाजपा सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार को लेकर भी आगे की रूपरेखा बनाई गई है। जगाधरी शहर में जनसंपर्क का यह सिलसिला लगातार ऐसे ही जारी रहेगा। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि उन्होंने अभिभावक के तौर पर जगाधरी शहर का विकास करने का कार्य किया है और आगे भी वह जगाधरी शहर सहित पूरी जगाधरी विधानसभा में लगातार विकास कार्य करवाते रहेंगे। Khizrabad News

    इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी, मंडल अध्यक्ष पार्षद प्रियंक शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष जगदीश विधार्थी, पूर्व मंडल अध्यक्ष विपुल गर्ग, मंडल महामंत्री पार्षद अंकित गोयल, पार्षद जयंत स्वामी, पार्षद रीना रस्तोगी, पार्षद अरुण कुमार, पार्षद भानु राणा, पार्षद रुचि काम्बोज, अशोक मेहंदीरत्ता, भाजपा जिला यमुनानगर मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, रिंकू धीमान, लक्ष्मण जी, सतीश चौपाल, रविन्द्र, नरेंद्र कुमार, सुतीक्ष्ण बंसल, धर्मचंद बिंदल, वीरेंद्र वधवा, नरेन्द्र गुप्ता,एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्म सिंह मट्टू,पी डी स्वामी, सोमनाथ, जितेन्द्र शर्मा, मुकेश कबीरपंथी, ईश्वर काम्बोज, खैराती लाल बत्रा, अजय मंगला टोनी, पवन शर्मा, पूर्व पार्षद संजय राणा, प्रदीप गोयल, अंकुश गोयल, राहुल गढ़ी बंजारा, अंकित शर्मा, आदित्य सहित बहुत से भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता साथ रहे Khizrabad News

    यह भी पढ़ें:– Mann Ki Baat : सशक्त भारत की दिशा में मन की बात कार्यक्रम का महत्वपूर्ण योगदान