हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home देश करनाल की सेवा...

    करनाल की सेवादार रूबी इन्सां को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया सम्मानित

    Karnal News
    करनाल की सेवादार रूबी इन्सां को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया सम्मानित

    करनाल (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा की सेवादार रूबी अग्रवाल इन्सां को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित महिला सम्मान समारोह में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, करनाल द्वारा सम्मानित किया गया। रूबी इन्सां ने अभी तक 42 बार रक्तदान किया है और इसके अलावा वे करनाल जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक कार्यों में अग्रसर रहती हैं। Karnal News

    कन्या भ्रूण हत्या के प्रति जागरूकता, गरीब बच्चों की पढ़ाई में आर्थिक मदद, लोर्गं को रक्तदान के लिए जागरूक करना, नशे में लिप्त लोगों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करना आदि ऐसे मुख्य काम हैं जिन के लिए बहन रूबी इन्सां सदैव तत्पर रहती हैं। उनके इन्ही सामाजिक कार्यों के चलते उन्हें सम्मानित किया गया है। रूबी इन्सां ने बताया कि उनको इन सामाजिक कार्यों की प्रेरणा पूज्य गुरु संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन वचनों के द्वारा मिलती रहती है। उन्होंने अपने इस सम्मान को भी पूज्य गुरुजी को समर्पित किया है। Karnal News

    Holi 2025: होली पर हुडदंग! शांति भंग करने वालों की नहीं खैर: एसपी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here