हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश चांद जैसे मुख...

    चांद जैसे मुखड़े को देख पूरे विश्वभर की साध-संगत ने खोला व्रत

    msg

    पूज्य गुरु जी की लंबी आयु की कामना

    सरसा। डेरा सच्चा सौदा की करोड़ों साध-संगत ने करवा चौथ के शुभ अवसर पर वीरवार को दुनिया भर में पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की अच्छी सेहत और दीर्घायु होने की प्रार्थना करते हुए व्रत रखा। इस दौरान साध-संगत ने स्वयं भूखे रहकर अपने भोजन के बराबर परमार्थ करके जरूरतमंद परिवारों को भोजन उपलब्ध करवाया। वहीं पूरा दिन गर्म पानी पर व्रत रखकर राम-नाम का सुमिरन करते हुए सृष्टि के भले की कामना की और देर सायं व्रत खोला।

    डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों का अनौखा तरीका है व्रत रखने का

    वो पुरे दिन भूखे पेट रहते हैं तथा जो इस व्रत के दिन का जो खाना बचता हैं उसे वे अपंग लाचार, अपाहिज, बेसहारा लोगों को राशन और भोजन के रुप में मुफ़्त में वितरण करते हैं। जो इंसानियत के नाते एक बहुत नेक और अच्छा कार्य हैं। हम आम लोगों को भी कुछ इस तरह करना चाहिए ताकि इस धरती से भुखमरी खत्म हों और सभी जगह अमन शांति हों।

    करवा चौथ का व्रत प्यार-मोहब्बत की निशानी है। रूहानियत में अगर आप अपने सतगुरु, पीर, फकीर के लिए व्रत रखते हैं तो उसे रूहानियत में सच्ची पतिव्रता कहा जाता है। रूहानियत में सूफियत में भावना की बड़ी महत्वता है, जिनकी भावना शुद्ध होती है, प्रबल होती है वो सतगुरु-मालिक को पा जाया करते हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए कि ‘सार्इंयां किते, ते बधार्इंयां किते’। अपने सतगुरु पर दृढ़ यकीन के साथ, सच्ची मोहब्बत के साथ आप आगे बढ़ते रहिए। बहुत सी साध-संगत ऐसी है जो सप्ताह में एक दिन व्रत रखती ही है, 24 घंटे का रखती है, और जो भी खाने का पैसा होता है वो उनको देती है जो अंगहीन, लाचार, जरूरतमंद होते हैं और हम कहते हैं इससे अच्छा व्रत दुनिया में और कोई हो ही नहीं सकता। जिसने भी व्रत रखा, उन्हें बहुत-बहुत आशीर्वाद। मालिक खुशियां बख्शें।

    -पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां।

    यह व्रत भारतवर्ष के सभी राज्यों जैसे हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, जम्मू और कश्मीर, पश्चिमी बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र, ओड़िशा, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, असम, केरल और नेपाल देश में शामिल है।


    नेपाल

    हरियाणा-

    झारखंड

    उत्तराखंड

    छत्तीसगढ़

    दिल्ली

    हैदराबाद, तेलंगाना

    उत्तरप्रदेश

    राजस्थान

    महाराष्ट्र

    ओड़िशा

    तमिलनाडु

    मध्यप्रदेश

    गुजरात

    जम्मू & कश्मीर

    पंजाब

    कर्नाटक

    हिमाचल प्रदेश

    बिहार

    पश्चिम बंगाल

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here