हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश कश्मीर: राजौर...

    कश्मीर: राजौरी में तीर्थस्थल जा रही मिनी बस खाई में गिरी; 7 लोगों की मौत, 25 जख्मी

    Kashmir: The mini bus going to the pilgrimage site in Rajouri fell into a ditch; 7 dead 25 injured

    मिनी बस में एक ही परिवार के 30 लोग समेत अन्य श्रद्धालु सवार थे

    • पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो ने अस्पताल में दम तोड़ा

    श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में रविवार को एक मिनी बस खाई में गिर गई। हादसे में 4 महिला और एक बच्चे समेत 7 लोगों की मौत हो गई और 25 जख्मी हो गए। इनमें से 11 की हालत गंभीर है, जिन्हें जम्मू रेफर किया गया है। सभी लोग पुंछ से शहादरा शरीफ दरगाह जा रहे थे। राजौरी के जिला विकास अधिकरी एजाज असद के मुताबिक, बस में क्षमता से अधिक यात्री थे। हादसा देहरा की गली क्षेत्र में हुआ। पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, दो ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। मिनी बस में एक ही परिवार के 30 लोग और कुछ अन्य लोग सवार थे। राजौर जिला अस्पताल में 14 लोगों का इलाज चल रहा है।