हमसे जुड़े

Follow us

16.8 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान खडग़ावत सर्वसम...

    खडग़ावत सर्वसम्मति से जिला सैनी समाज समिति अध्यक्ष नियुक्त

    Hanumangarh News
    खडग़ावत सर्वसम्मति से जिला सैनी समाज समिति अध्यक्ष नियुक्त

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। जिला सैनी समाज समिति की वार्षिक बैठक शुक्रवार को जंक्शन में रामचंद्र भाटी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष भारतेंदु सैनी ने गत वर्ष का लेखा-जोखा सदन के समक्ष रखा। इसे सदन की ओर से सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसके बाद आगामी वर्ष की नई कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा हुई। समिति सदस्यों ने सर्वसम्मति से शिव शंकर खडग़ावत का नाम जिलाध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया। सदन की ओर से इस प्रस्ताव को बहुमत से पास करने पर शिवशंकर खडग़ावत को जिलाध्यक्ष चुना गया। Hanumangarh News

    समिति सदस्यों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शिव शंकर खडग़ावत का माला व राजस्थानी साफा पहनाकर अभिनंदन किया। इसके साथ समिति सदस्यों ने गत कार्यकाल को सराहनीय बताते हुए निवर्तमान जिलाध्यक्ष भारतेंदु सैनी का भी माला एवं राजस्थानी साफा पहनाकर अभिनंदन किया। इस मौके पर दुर्गादत्त, राजकुमार, किशोर गहलोत, सुरेंद्रसिंह सैनी, करनैल सिंह, बलवीर सैनी, विजय प्रकाश, अजीत कुमार, ओमप्रकाश सैनी, विकास सैनी, ओमप्रकाश टाक, श्रवण कुमार, रामचंद्र महावर, दीपक तंवर, मेघराज, शंकर लाल भाटी, बलदेव तंवर आदि मौजूद रहे। Hanumangarh News

    De-addiction Campaign: भट्ठा कॉलोनी में जागरूकता रैली निकालकर नशे से दूर रहने का दिया सन्देश

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here