नई दिल्ली। New Delhi: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को पंजाब के बरनाला में किसान रैली को संबोधित करेंगे। खरगे तथा गांधी ने इससे पहले मध्य प्रदेश के भोपाल में 24 फरवरी को इसी तरह की किसान रैली को संबोधित किया था। सप्ताह के भीतर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की यह दूसरी विशाल किसान रैली है। कांग्रेस इन किसान रैलियों के जरियेअमेरिका के साथ हुए व्यापारिक समझौते का विरोध कर रही है।
पार्टी का कहना है कि इस समझौते से किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान हो रहा है इसलिए पार्टी देशभर में रैलियों के माध्यम से किसानों को इस समझौते की खामियों की जानकारी देगी और उन्हें जागरूक करेगी। खरगे पहले ही कह चुके हैं कि पार्टी कार्यकर्ता देश के गांव-गांव जाकर इस समझौते से होने वाले नुकसान को लेकर किसानों को जागरूक करेंगे और इस क्रम में देश के विभिन्न हिस्सों में किसान रेलियों का आयोजन किया जाएगा। New Delhi
यह भी पढ़ें:– Israel attack on Iran: जिस बात का डर था वो हो गया… इजरायल ने ईरान पर किया बड़ा हमला















