हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा दो लोगों को क...

    दो लोगों को कार ने कुचला, मौत

    Death, Crushed, Car, Police, Haryana

    दादरी-भिवानी रोड पर गांव पैंतावास कलांं के पास हुई घटना

    • शादी समारोह से वापिस घर जा रहे थे मृतक

    चरखी दादरी (सच कहूँ न्यूज)। दादरी-भिवानी रोड पर बीती रात गांव पैंतावास कलां के समीप पिकअप गाड़ी से उतरकर खड़क किनारे खड़े दो लोगों को एक कार ने कुचल दिया। हादसे में दोनों व्यक्तियों की मौत हो गई। देर रात दादरी सदर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए दादरी के सरकारी अस्पताल में रखवाया। सोमवार सुबह शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिये हैं। वहीं पुलिस ने इस संबंध मे मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार हिसार जिला के गांव राजथल निवासी सुरेश व फतेहाबाद जिला के गांव सिवनी गोलान निवासी सुरजमल बीती रात अपनी पिकअप गाड़ी में सवार होकर झज्जर जिले के बुवानिया गांव में शादी समारोह में शामिल होने गये थे। देर रात दोनों बुवानिया से वापिस अपनी गाड़ी से हिसार के राजथल गांव लौट रहे थे। दादरी-भिवानी रोड पर गांव पैंतावास कलां के समीप लघुशंका के लिए पिकअप गाड़ी रोकी। इसी दौरान भिवानी की ओर से तेज रफ्तार से आ रही आई-20 कार ने दोनों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर देर रात ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए दादरी के सरकारी अस्पताल लाया गया।

    पुलिस जांच अधिकारी एसआई ओमप्रकाश ने बताया कि दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। इस संबंध में पुलिस कार्रवाई कर रही है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।