हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कोतवाली पुलिस...

    कोतवाली पुलिस ने तस्करी के धंधे में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया

    Kairana News
    Kairana News: अवैध देशी शराब के बीस पाउच बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    अवैध देशी शराब के बीस पाउच बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान शराब तस्करी के धंधे में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से बीस पाउच अवैध देशी शराब बरामद हुई है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया है।

    एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार अवैध शराब तस्करी पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत यमुना ब्रिज चौकी प्रभारी एसआई अशोक कुमार गुरुवार रात्रि पुलिस टीम के साथ में क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान यमुना बांध पर पुलिस टीम ने एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे से 20 पाउच अवैध देशी शराब बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम व पता अंकित निवासी ग्राम इस्सापुर खुरगान बताया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सम्बंधित धारा के तहत मुकदमा दर्ज करके अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– Pakistan Blast: इस्लामाबाद में जोरदार धमाका, इलाके में अफरा-तफरी, 15 से ज्यादा की मौत, 80 से अधिक घायल