हमसे जुड़े

Follow us

18.7 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More
    Home खेल शाह सतनाम जी ...

    शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल के कृष्ण ने जीता कांस्य पदक

    खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2023

    सरसा (सच कहूँ/सुनील कुमार)। शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल, सरसा के होनहार जूडो खिलाड़ी कृष्ण सिंह ने दमदार प्रदर्शन करते हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2023 में कांस्य पदक जीतकर अपने स्कूल एवं शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थान का नाम रोशन किया। शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल के जूडो कोच रणवीर सिंह और राजवीर सिंह लक्खा ने बधाई दी और कहा कि कृष्ण सिंह की खेल में पकड़ मजबूत है और वह आगामी खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर शिक्षण संस्थान व देश का नाम रोशन करेगा। इसके अलावा जूडो प्लेयर कृष्ण सिंह की इस सफलता पर स्कूल प्रबंधकीय कमेटी, स्कूल प्रशासक डॉ. हरदीप सिंह इन्सां, प्रधानाचार्य राकेश धवन इन्सां, स्पोर्ट्स इंचार्ज अजमेर सिंह एवं समस्त स्कूल स्टाफ ने हार्दिक बधाई दी।

    यह भी पढ़ें:– मानवता के लिए सुरेंद्र इन्सां ने किया 21वी बार रक्तदान

    जूडो खिलाड़ी कृष्ण सिंह ने अपनी जीत का पूरा श्रेय डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं को दिया। उन्होंने कहा कि यह सब ‘पापा कोच’ की रहमत का कमाल है। भोपाल (मध्य प्रदेश) में 31 जनवरी से 11 फरवरी तक खेले गए यूथ गेम्स में शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल के 11वीं कक्षा के छात्र कृष्ण सिंह ने 73 किग्रा. में हरियाणा की ओर से खेलते हुए पदक जीता। ज्ञातव्य है कि यूथ गेम्स में पूरे देश के हजारों उच्च स्तरीय खिलाड़ियों ने भाग लिया।

    बता दें कि शाह सतनाम जी बॉयज, सरसा के उभरते जूडो खिलाड़ी कृष्ण सिंह का नेशनल जूडो रैंकिंग के आधार पर खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2023 में चयन हुआ था। इसमें वह द्वितीय स्थान पर रहे थे। इसके अलावा थाईलैंड में खेली गई एशियन जूडो चैम्पियनशिप में 5वां स्थान हासिल किया था।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here