हमसे जुड़े

Follow us

11.8 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश कुलदीप बिश्नो...

    कुलदीप बिश्नोई ने अशोक तंवर के बारे में कह दी ये बड़ी बात

    Tohana News
    Tohana News :

    फतेहाबाद के विधायक दुड़ाराम भी रहे मौजूद, ट्रेक्टर पर सवार होकर जनसभा में पहुंचे कुलदीप बिश्नोई, सुभाष बराला और दुड़ाराम | Tohana News

    टोहाना (सुरेन्द्र गिल)। Kuldeep Bishnoi: भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई आज फतेहाबाद के गांव नाढोड़ी में पहुंचे और यहां भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर के पक्ष में जनसभा कर ग्रामीणों से वोटों की अपील की। जनसभा में उनके साथ राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, फतेहाबाद के विधायक चौ. दुड़ाराम सहित भाजपा के कई नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। कुलदीप बिश्नोई, सुभाष बराला और दुड़ाराम एक ट्रेक्टर पर सवार होकर काफिले के साथ सभास्थल पर पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। Tohana News

    ग्रामीणों ने उन्हें फूलों की मालाओं से लाद दिया। इस मौके पर मनोज बिश्रोई, रिंकू मान, संजय रेवड़ी, जगजीत हुड्डा, गुलशन हंस, विजय शर्मा, विनोद खिचड़ व सुरेश गाजुवाला भी मौजूद थे। सभा को संबोधित करते हुए कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि आज वे अपने घर में अपने ही भाई बहनों से डॉ. अशोक तंवर के लिए वोटों की अपील करने आए हैं, उन्हें आशा ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि इलाके की जनता उनका साथ बिलकुेल उसी प्रकार से देगी जिस प्रकार से चौ. भजनलाल का दिया करती थी। उन्होंने कहा कि गांव के नाढोड़ी के लोग हमेशा उनके परिवार और उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे हैं।

    आज देश को मजबूत करने का समय आ गया है: बिश्नोई | Tohana News

    चौ. भजनलाल को हमेशा आप लोगों से प्यार और आशीर्वाद दिया है। कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि आज देश को मजबूत करने का समय आ गया है, आज लोग आज डॉ अशोक तंवर को भारी बहुमत से विजयी बनाकर लोकसभा में भेजेंगे तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूती मिलेगी और देश को फिर से तीसरी मजबूत सरकार मिलेगी, जो देश और देशवासियों के हितों के फैसले ले सकेगी। कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि आप लोगों ने कांगे्रस को बड़ा लंबा समय तक सत्ता में भागीदारी दी, मगर कांग्रेस ने आप लोगों को कुछ नहीं दिया, सिवाय भ्रष्टाचार और घोटालों के। कुलदीप बिश्नोई ने अपील करते हुए कहा कि डॉ. अशोक तंवर के वोट देकर एक सशक्त सरकार बनाने में अपना अमूल्य सहयोग दें।

    वहीं सभा को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि नरेंद्र मोदी के 10 वर्ष के कार्यकाल में देश में कई ऐसे कार्य हुए जो पहले की सरकारों में कभी नहीं हुए। देश को मजबूत नेता और नेतृत्व मिला, जिसने देश का नाम विश्व पटल पर सुनहरे अक्षरों में लिखने का काम किया। देश की जनता के लिए कई अहम फैसले लिए और योजनाएं बनाकर देशवासियों को समर्पित की। देश के गरीब, बेसहारा वर्ग के लिए अन्न से लेकर छत का प्रबंध किया, गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे परिवारों का जीवन स्तर उठाने के लिए योजनाएं बनाई और उन्हें क्रियांवित किया।

    महिलाओं और बेरोजगार युवाओं के लिए योजनाएं लेकर आए, जिससे वे अपने पैरों पर खड़े हो सके। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि हरियाणा के नागरिक एक बार फिर से 10 की 10 सीटों पर कमल खिलाकर नरेंद्र मोदी को मजबूती प्रदान करेंगे और देश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने में सहयोग करेंगे। फतेहाबाद के विधायक चौ. दुड़ाराम ने सभा को संबोधित करते हुए डॉ. अशोक तंवर के लिए वोटों की अपील की। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा सरकार ने हर वर्ग के लिए काम किए हैं। Tohana News

    किसानों के लिए मजदूरों के लिए योजनाएं बनाई। किसानों को भावांतर योजना का लाभ दिया, कृषि जोखिम को कम करने के लिए बीमा योजना, किसानों को उनकी फसलों का पैसा सीधा उनके खाते तक पहुंचाया। वहीं देश और प्रदेश में विकास के कई ऐसे कार्य किए हैं, जो पहले की सरकारों में कभी नहीं हुए। चौ. दुड़ाराम ने ग्रामीणों से डॉ. अशोक तंवर को वोट देने की अपील की और कहा देश में तीसरी बार मजबूत सरकार बनाने में हर ग्रामीण अपना पूर्ण सहयोग करे और भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर को जीता कर लोकसभा भेजें।

    यह भी पढ़ें:– Weather Update: बेवजह घर से बाहर निकलने से बचें, भारत मौसम विभाग का अलर्ट!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here