हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा कुमारी शैलजा ...

    कुमारी शैलजा ने भाजपा पर साधा निशाना, जड़े गई आरोप

    Haryana News
    Haryana News

    भाजपा सरकार सीबीआई जैसी संस्थाओं का दुरुपयोग करके उन्हें परेशान कर रही

    सरसा (सुनील वर्मा)। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा (Kumari Selja) ने कहा भारतीय जनता पार्टी नीत केंद्र सरकार द्वारा लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। सुश्री शैलजा ने कहा कि देश में बड़े ज्वलंत मुद्दे हैं। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। परंतु भाजपा, आरएसएस को इस यात्रा से परेशानी आ रही है। आज के दिन जरूरत है, भारत को संभालने के लिए। राहुल गांधी देश के लिए एक बड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं। परंतु उनके सरकार केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जैसी संस्थाओं का दुरुपयोग करके उन्हें परेशान कर रही है।

    भारी संख्या में समर्थक व कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद | (Kumari Selja

    कुमारी शैलजा यहाँ एक निजी रिसोर्ट में वैवाहिक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची थीं। यहां पर उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की। कु. शैलजा कुमारी ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा और आरएसएस को परेशानी हो रही है। सरकार सीबीआई जैसी संस्थाओं का दुरुपयोग करके उन्हें परेशान कर रही है। कुमारी सैलजा ने आदमपुर उपचुनाव में आम आदमी पार्टी द्वारा समर्थन मांग कर 2024 में हरियाणा व केंद्र सरकार बनाने का दावा करने के सवाल पर कहा कि दिल्ली के सी एम और पंजाब के सीएम पहले अपने राज्य को संभालें। आज दोनों राज्यों में क्या हालात हैं किसी से छुपे नहीं है।

    ये भी पढ़ें:-योगी स्टाइल में खट्टर, गैंगस्टर पर चला बुलडोजर

    उन्होंने भाजपा और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों ही पार्टियां ड्रामेबाज है या यह कहें दोनों एक सिक्के के दो पहलू हैं। दिल्ली आज के दिन बदहाल है। कुमारी शैलजा ने कहा कि प्रदेश सरकार बच्चों का भविष्य अंधकार में डाल रही है। प्रदेश के सरकारी स्कूलों को बंद करने पर तुली हुई है।

    सोनाली फोगाट मामले की सीबीआई जांच के सवाल पर कहा कि इसकी जांच सीबीआई द्वारा निष्पक्ष की जानी चाहिए, क्योंकि यह मामला दो राज्यों से जुड़ा है। इस मौके पर चरणजीत सिंह रोड़ी पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री जगदीश नेहरा, पूर्व विधायक बलवान दौलतपुरिया, डा. अजय चौधरी, लीगल डिपार्टमेंट के प्रदेश चेयरमैन एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल, उर्मिला भारद्वाज, बलविंद्र नेहरा सहित भारी संख्या में समर्थक व कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here