हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा महिला कबड्डी ...

    महिला कबड्डी प्रतियोगिता में एचपी विवि शिमला को हराकर कुरुक्षेत्र विवि बना विजेता

    जींद ( सचकहूँ / कुलदीप नैन )। शुक्रवार को अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला कबड्डी प्रतियोगिता का समापन हो गया। जिसमे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय विजेता रहा। सेमीफाइनल मैचों में चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय एवं हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया जिसमें शिमला विश्वविद्यालय ने रणबीर सिंह विश्वविद्यालय को को 35-28 के अंतर से हराया l इसके बाद दूसरे सेमीफाइनल मैच कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय एवं महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के बीच हुआ इस मुकाबले में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय को 35-25 के से हराया। इस प्रकार इस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र एवं एचपी विश्वविद्यालय शिमला के मध्य खेला गया जिसमें कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला को 32-28 के अंतराल से हराकर कुरुक्षेत्र विवि विजेता बना।

    मुख्य अतिथि श्री जगदीप सिंह आईएएस कमिश्नर रोहतक रेंज व वशिष्ठ अतिथि आसन कुमार अर्जुन और द्रोणाचार्य अवार्डी एवं कुलपति डॉ० रणपाल सिंह द्वारा वितरित किएम संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री जगदीप सिंह ने खिलाड़ियों को लगातार मेहनत करने के लिए और अच्छे इंफ्रास्ट्रक्चर पर अच्छे साइंटिफिक अप्रोच के कोचिंग से ट्रेनिंग लेने के लिए प्रेरित किया और साथ ही उन्होंने बताया कि हरियाणा में जींद जिला में खेलों की असीम संभावनाएं हैं। वहीं विशिष्ट अतिथि ने भी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए बताया कि किस प्रकार ट्रेनिंग सेशन , डाइट, रेस्ट, साइकोलॉजिकल प्रिपरेशन, फिजियोथेरेपिस्ट। यह सब अहम भूमिका निभाते हैं खिलाड़ी के खेल प्रदर्शन को सुधारने में। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ रणपाल सिंह जी ने खिलाड़ियों के असीम प्रयासों को सराहा वह प्रतियोगिता को निष्पक्ष तरीके से कराने पर प्रतियोगिता के ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी की भी सराहना की।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here