हमसे जुड़े

Follow us

20.9 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा कुवि कुलपति न...

    कुवि कुलपति ने शिक्षकों के लिए घोषित किए रिसर्च अवार्ड

    Kurukshetra University SACHKAHOON

    अवार्ड प्राप्त करने वाले शिक्षक को मिलेगा 21 हजार रुपए का नकद पुरस्कार

    कुरुक्षेत्र(सच कहूँ न्यूज)। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (Kurukshetra University) के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि शोध के क्षेत्र में विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनें, इसी को देखते हुए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से साइंस व नान साइंस वर्ग के शिक्षकों को सात कैटेगरी में रिसर्च अवार्ड गत वर्ष से शुरू किए गए थे। केयू में शिक्षकों को प्रोजेक्ट के लिए ग्रांट तो मिलती थी लेकिन बेहतर रिसर्च करने पर अवार्ड देकर विश्वविद्यालय द्वारा उन्हें सम्मानित व प्रोत्साहित करने का कार्य किया जा रहा है।

    शोध के लिए कुवि शिक्षकों में है भरपूर क्षमता: प्रो. सोमनाथ सचदेवा

    वे मंगलवार को विश्वविद्यालय के कमेटी रूम में विश्वविद्यालय के शिक्षकों को 7 शोध कैटेगरी में अवार्ड घोषित करते हुए बोल रहे थे। कुलपति प्रो. सोमनाथ ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने कई पहल की हैं जिनमें 2 लाख तक की ग्रांट कुवि के 50 संकाय सदस्यों को छोटी परियोजनाओं के लिए दी गई है। अब तक केयू के पास 26 पेटेंट हैं और हमारी योजना इस साल दिसंबर 2022 तक अधिक से अधिक पेटेंट दर्ज करने की है। विश्वविद्यालय द्वारा पेटेंट फाइल करने हेतु एक आनरेरी प्रोफेसर पेटेंट नियुक्त किया गया है। पेंटेट फाईल करने का सारा खर्च कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा वहन किया जाता है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here