हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश हिसार के सेक्...

    हिसार के सेक्टर 15 लेबर चौंक पर मजदूर की हत्या, सुबह सैर पर निकले लोगों ने देखा खून से लथपथ हालत में शव

    Hisar
    Hisar हिसार के सेक्टर 15 लेबर चौंक पर मजदूर की हत्या, सुबह सैर पर निकले लोगों ने देखा खून से लथपथ हालत में शव

     हिसार, सच कहूँ सरदाना।  हिसार के कैमरी रोड़ स्थित सेक्टर 15 के मोड पर शुक्रवार की सुबह खून से लथपथ हालत में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप पहुंच गया। इसकी सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। मृतक व्यक्ति की पहचान नारनौंद क्षेत्र के गांव कोथ कलां निवासी जगदीश के रूप में हुई है। पुलिस ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी।

    मिली जानकारी के मुताबिक हिसार के सेक्टर 15 मोड़ से जब लोग सैर करते हुए लेबर चौक पर पहुंचे तो उन्होंने खून से लथपथ हालत में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ दिखाई दिया। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत ही सिविल लाइन थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी, एसआई रामपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक जगदीश हिसार में रहकर दिहाड़ी मजदूरी करता था और वो नारनौंद क्षेत्र के गांव कोथ कलां का रहने वाला था।

    अनुमान लगाया जा रहा है कि दिन भर मजदूरी करने के बाद जगदीश ने अपने साथियों के साथ मिलकर रात को शराब पी और इस दौरान उसका अपने साथी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिसमें उसके साथी ने सड़क किनारे पड़ी ईंट उठाकर जगदीश को मार दी जिसके कारण उसकी मौत हो गई और जगदीश की हत्या करने के बाद उसका हत्यारा मौके से फरार हो गया। जगदीश की हत्या के पीछे किसका हाथ है और क्यों की गई, इसका पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी सबसे जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया और जगदीश की हत्या की सूचना उसके परिजनो को दी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here