हमसे जुड़े

Follow us

11.9 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी केरल में भूस्...

    केरल में भूस्खलन, मृतकों की संख्या हुई 12

    Landslide in Kerala 12 dead - Sach Kahoon

    हर्षवर्धन ने जताया दुख, बचाव कार्य जारी

    नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने केरल के इडुक्की जिले में भूस्खलन में पांच लोगों की मौत पर आज गहरा दुख व्यक्त किया। डॉ. हर्षवर्धन ने ट्वीट किया,‘मैं इस हृदय विदारक घटना में सभी मृतकों की आत्मा को चिरशांति शोक-संतप्त परिवारजनों को धैर्य धारण की क्षमता प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।शोकाुकल परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। गौरतलब है कि केरल के इडुक्की जिले के राजमाला में हुए भूस्खलन में मृतकों की संख्या बढ़कर अब 12 हो गयी है। इस घटना में 57 लोग अभी लापता हैं। फिलहाल वहां बचाव कार्य जारी है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।