हमसे जुड़े

Follow us

17.8 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी शहीद लेफ्टिने...

    शहीद लेफ्टिनेंट मोहित गर्ग को अंतिम विदाई दी

    Last farewell to martyr Lieutenant Mohit Garg
    • असम में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था वायुसेना का एएन-32 विमान

    •  सैनिक सम्मान से समाना में हुआ अंतिम संस्कार

    पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर तूर)। असम के जोरहाट में 3 जून को उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हुए वायुसेना के एएन-32 विमान में शहीद हुए फ्लाइंग लेफ्टिनेंट मोहित गर्ग को शुक्रवार को अंतिम विदाई दी गई। उनका सैनिक सम्मान के साथ जिले के समाना में अंतिम संस्कार किया गया। मोहित का पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह समाना लाया गया। उनको कई गणमान्य लोगों ने अंतिम विदाई और श्रद्धांजलि दी। लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार सुबह समाना निवासी फ्लाइंग लेफ्टिनेंट मोहित गर्ग का पार्थिव शरीर उनके घर लाया गया। उनके अंतिम दर्शन करने और श्रद्धांजलि देने के लिए लोेग उमड़ पड़े। इस दौरान मोहित के परिजनों की हालत लोगों को भावुक बना रही थी। परिजनों का विलाप लोगों की आखें नम कर देती थीं।

    इसके बाद उनकी पार्थिव देह को अंतिम विश्राम स्थल सती धाम ले जाया गया। इस दौरान लोग मोहित गग्र अमर रहें का घोष कर रहे थे। अंतिम संस्कार से पहले सेना व पुलिस के जवानों ने पार्थिव शरीर को सलामी दी। इसके बाद सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार के समय अंबाला एयरपोर्ट बेस हेड एसएस कायला के साथ पंजाब के शिक्षा मंत्री विजेंद्र सिंगला, समाना के विधायक काका राजिंदर सिंह, डिप्टी कमिश्नर कुमार अमित के अलावा सेना के अधिकारी एवं शहर के लोग मौजूद रहे।

    सभी ने नम आंखों के साथ मोहित गर्ग को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे वीरवार रात को मोहित का पार्थिव शरीर असम से हवाई जहाज से अंबाला पहुंचा। वहां से शुक्रवार सुबह वाहन से पार्थिव शरीर को समाना उनके घर लाया गया। शहीद के अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर स्वर्गधाम सती मंदिर के लिए रवाना हुआ।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें