हमसे जुड़े

Follow us

12.7 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home देश राजस्थान विधा...

    राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की अंतिम सूची

    Rajasthan assembly elections

    राजस्थान में सात दिसंबर को मतदान होगा और मतगणना 11 दिसंबर को होगी | Rajasthan assembly elections

    नई दिल्ली (एजेंसी)। कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनावों (Rajasthan assembly elections) के लिए 18 उम्मीदवारों की तीसरी और आखिरी सूची आज जारी कर दी जिसमें तीन उम्मीदवारों के नाम बदले गए हैं और पांच सीटें गठबंधन के सहयोगी दलों के लिए छोड़ी गयी है। कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक ने यहां यह जानकारी दी। सूची के अनुसार लोकतांत्रिक जनता दल और राष्ट्रीय लोक दल के लिए दो-दो सीटें तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के लिए एक सीट छोड़ी गयी है। पार्टी ने राजस्थान के लिए पहली सूची 15 नवंबर को 152 उम्मीदवारों तथा 17 नवंबर को 32 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। राज्य की 200 सदस्यों वाली विधानसभा के लिए पार्टी ने 18 सीटों के लिए आखिरी सूची जारी कर दी है। राजस्थान में सात दिसंबर को मतदान होगा और मतगणना 11 दिसंबर को होगी।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।