हमसे जुड़े

Follow us

21.9 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More

    Shri Ganga Nagar: रिजर्व पुलिस लाईन मे लाईब्रेरी का शुभारम्भ

    Shri-Ganga-Nagar-News

    श्रीगंगानगर। परिस देशमुख वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला श्रीगंगानगर ने जानकारी देते हुए बताया कि रिजर्व पुलिस लाईन, श्रीगंगानगर में सोमवार की परेड का आयोजन किया गया व पुलिस लाईन का भ्रमण कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये। इसके अलावा आज रिजर्व पुलिस लाईन, श्रीगंगानगर में पुलिसकर्मियो के बच्चों के लिए जनसहयोग से निर्मित एक लाईब्रेरी का शुभारम्भ किया गया व लाईब्रेरी प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया उक्त लाईब्रेरी मे फर्नीचर, एसी, सीसीटीवी कैमरा, वाई-फाई सहित सभी सुविधाएँ उपलब्ध है। लाईब्रेरी मे एक साथ 24 बच्चों के बैठने की सुविधा उपलब्ध है।

    लाईब्रेरी में पढ़ने हेतु आए बच्चों को अनुशासन में रहकर कड़ी मेहनत एवं लग्न से पढाई करने वा उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर श्री रमेश आईपीएस (प्रो.), श्री ओमप्रकाश आरपीएस, श्रीमती चन्द्रकला संचित निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाईन, थानाधिकारी पुलिस थाना सदर थानाधिकारी पुलिस थाना महिला, थानाधिकारी पुलिस थाना चुनावढ व पुलिस लाईन के अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहें।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here