हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home देश LIC का शानदार...

    LIC का शानदार प्लान, सिर्फ एक बार जमा करें पैसा, जिंदगी भर मिलेगी पेंशन! यहां पाए पूरी जानकारी

    LIC
    Life Insurance Corporation

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। LIC (भारतीय जीवन बीमा निगम) एक ऐसी स्कीम लेकर आई है जिससे पढ़ कर आप भी अपना मन निवेश करने का मना लोगे। यह स्कीम बड़ी शानदार है। वैसे तो एलआईसी हर उम्र के लोगों के लिए स्कीम चलाती रहती है। अगर आप चाहते हैं कि आप पर प्रीमियम का अधिक बोझ ना पड़े और कुछ वर्ष बाद एक मोटी रकम आपको मिले, तो एलआईसी की इस स्कीम में आप निवेश कर सकते हैं। यह एक नॉन-लिंक्ड सिंगल प्रीमियम स्कीम है। इस स्कीम के तहत पॉलिसीधारक को केवल एक बार प्रीमियम का भुगतान करना होता है। इसके बाद पॉलिसीधारक को जीवन भर पेंशन मिलती रहेगी।

    यह बीमा नियामक आईआरडीएआई के दिशानिर्देशों के अनुसार एक तत्काल वार्षिकी योजना है। एलआईसी ने इस पॉलिसी के बारे में कहा कि इस प्लान में सभी जीवन बीमा कंपनियों के लिए समान नियम और शर्ते हैं। एलआईसी की इस योजना के तहत पॉलिसीधारक दो उपलब्ध वार्षिकी विकल्पों में से किसीएक को चुन सकता है। इस योजना में पॉलिसी शुरू होने की तारीख से 6 महीने के बाद लोन भी ले सकता है।

    कैसे खरीदे इस प्लान को —

    • यह प्लान को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से खरीद सकते हैं।
    • www.licindia.in की वेबसाइट से ऑनलाइन खरीदा जा सकता है।
    • योजनाम में न्यूनतम वार्षिकी 12 हजार रुपये प्रति वर्ष है।
    • इस योजना में कोई अधिकतम खरीद मूल्य सीमा नहीं होगी।
    • इस स्कीम को 40 वर्ष से 80 वर्ष तक के लोग खरीद सकते हैं।
    • गर आप मासिक पेंशन का लाभ लेना चाहते हो तो महीने में कम से कम एक हजार रुपये का निवेश करना होगा।
    • इस तरह तिमाही पेंशन के लिए एक महीने में कम से कम 3 हजार का निवेश करना होगा।

    यह भी पढ़े:-

    LIC आपको दे रही बड़ा मौका, बस हर रोज बचाने होगे 45 रुपये, बन जाओंगे 25 लाख के मालिक

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here