हमसे जुड़े

Follow us

14.7 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी मिल्क वीट कॉट...

    मिल्क वीट कॉटन कोहिनूर की तरह, जल्द नए फाइबर का उदय होगा: गिरिराज सिंह

    Ghaziabad News
    Ghaziabad News: मिल्क वीट कॉटन कोहिनूर की तरह, जल्द नए फाइबर का उदय होगा: गिरिराज सिंह

    केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने निटरा में 62 वें दो दिवसीय ज्वाइंट टेक्नोलॉजिकल कांफ्रेंस का उद्घाटन | Ghaziabad News

    • टेक्सटाइल्स सेक्टर से तीन बिलियन डॉलर का निर्यात हुआ: कपड़ा मंत्री
    • वस्त्र अनुसंधान संस्थान भारत के सभी वस्त्र अनुसंधान क्षेत्रों में सदैव अग्रणी रहे हैं: डॉ. अरिंदम बासु

    गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Ghaziabad News: टेक्सटाइल सेक्टर में बड़े पैमाने पर शोध और विकास कार्य किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इस सेक्टर को 15 सौ करोड़ रुपए सिर्फ शोध और विकास के लिए दिए है। 2014 से पहले इस सेकटर से निर्यात नहीं होता था। अब  टेक्सटाइल्स सेक्टर से तीन बिलियन डॉलर का निर्यात किया गया है। भारत अब कार्बन फाइबर का भी निर्माण कर रहा है। ये बातें केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने गुरुवार को संजय नगर स्थित नॉर्दर्न इंडिया टैक्सटाइल रिसर्च एसोसिएशन (निटरा) के स्वर्ण जयंती समारोह पर आयोजित दो दिवसीय 62 वें ज्वाइंट टेक्नोलॉजिकल कांफ्रेंस (जेटीसी) में कही।

    उन्होंने कहा कि 2030 तक टेक्सटाइल सेक्टर को 350 बिलियन मार्केट बनाना है। इसके लिए एक्सपोर्ट के लिए फाइबर चाहिए। फाइबर पर शोध किया जा रहा है। केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह सम्मेलन का शुभारंभ किया। दो दिवसीय सम्मलेन में पारंपरिक एवं तकनीकी वस्त्र तकनीक पर आठ वस्त्र अनुसन्धान संस्थानों के वैज्ञानिकों ने 26 शोध पत्र लगभग 200 प्रतिनिधियों के समक्ष प्रस्तुत किए। Ghaziabad News

    महानिदेशक निटरा डॉ. अरिंदम बासु ने कहा कि वस्त्र अनुसंधान संस्थान भारत के सभी वस्त्र अनुसंधान क्षेत्रों में सदैव अग्रणी रहे हैं। ये वस्त्र मंत्रालय की कार्यान्वयन एजेंसियों के रूप में भी कार्य करते हैं। उन्होंने वस्त्र उद्योगों से और अधिक सहयोग का अनुरोध किया, ताकि वस्त्र अनुसंधान संस्थान पूरे मनोयोग से अनुसंधान गतिविधियां कर सकें और उनके परिणामों से भारतीय वस्त्र उद्योग को लाभान्वित कर सके। निटरा के चेयरमैन ने वस्त्र अनुसन्धान संस्थानों की गतिविधियों और उपलब्धियों की संयुक्त रिपोर्ट प्रस्तुत की। Ghaziabad News

    वस्त्र मंत्रालय के संयुक्त सचिव राजीव सक्सेना ने कहा कि वस्त्र अनुसन्धान संस्थानों को पारंपरिक वस्त्रों के साथ ही तकनीकी वस्त्रों पर अधिक कार्य करना चाहिए। वस्त्र आयुक्त ने वस्त्र अनुसन्धान संस्थानों को सुदृढ़ करने के लिए वस्त्र मंत्रालय द्वारा की जाने वाली सहायताओं के विषय में चर्चा की। निटरा के निदेशक डॉ. एम एस परमार 62वें जेटीसी के समापन के लिए धन्यवाद का प्रस्ताव पेश किया। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने वस्त्र उत्पाद एवं तकनीक सम्बंधित प्रदर्शनी, पोस्टर प्रस्तुतीकरण तथा निटरा के नॉन वूवेन प्लांट और फाइबर स्पिनिंग प्लांट का भी उद्घाटन किया।

    इस दौरान 25 वर्ष की कार्य अवधि पूरी करने वाले 25 निटरा कर्मियों को भी सम्मानित किया गया। ज्वाइंट टेक्नोलॉजिकल कांफ्रेंस (जेटीसी) भारत के अग्रणी वस्त्र अनुसंधान संस्थानों अटीरा, बिटरा, सिटरा और निटरा का वार्षिक कार्यक्रम है। यह संयुक्त रूप से आयोजित एक राष्ट्रीय तकनीकी सम्मेलन है। जिसमें वस्त्र एवं परिधान उद्योग के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। Ghaziabad News

    यह भी पढ़ें:– दिनभर हादसे को दावत देता रहा नपा का साइन बोर्ड, जिम्मेदार बेपरवाह

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here