हमसे जुड़े

Follow us

13.6 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home अन्य खबरें LIVE: कांगड़ा ...

    LIVE: कांगड़ा नामचर्चा में भारी तादाद में उमड़ी साध-संगत

    कांगड़ा (एम के शायना)। रविवार को कांगड़ा में अजब नजारा देखने को मिला। हजारों की तादाद में लोग घूमने और प्राकृतिक नजारों का आनंद उठाने की बजाय राम नाम और सत्संग सुनने के लिए उमड़े। अवसर था शहर के नगर परिषद ग्राउंड में आयोजित डेरा सच्चा सौदा की राज्य स्तरीय नामचर्चा का। जिसमें कांगड़ा सहित समस्त हिमाचल प्रदेश से भी बड़ी तादाद में डेरा श्रद्धालु सपरिवार पहुंचे। सुहावने मौसम में पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन वचनों को सुनकर हर कोई निहाल दिखाई दिया। नामचर्चा में किए गए प्रबंध काबिले तारीफ थे। नामचर्चा में विशेष रूप से पहुंचे भारतीय जनता पार्टी देहरा के विधायक होशियार सिंह ने डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत द्वारा किए जा रहे मानवता भलाई कार्यो की सराहना की। इस दौरान विधायक होशियार सिंह व डेरा सच्चा सौदा हिमाचल प्रदेश के जिम्मेवारों द्वारा अनाथ मातृ-पितृ सेवा मुहिम के तहत 10 जरूरतमंद बुर्जुगों को राशन व फ्रूट की टोकरी दी गई। इसके अलावा आत्मनिर्भर मुहिम के तहत पांच महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित की गई। ताकि वह रोजगार में आत्मनिर्भर बन सकें।
    नामचर्चा के दौरान पंडाल को सुंदर तरीके से रंग बिरंगे झंड़ों व स्वागती द्वारों से सजाया हुआ था। इसके अलावा अंदर सत्संग पंडाल में स्टेज को भी बड़े ही मनमोहक तरीके से सजाया गया था। पंडाल में बड़ी बड़ी स्क्रीनों पर पूज्य गुरुजी का रिकार्डिड सत्संग सुनाया गया। जिसे साध संगत ने बड़े ही श्रद्धा भाव व ध्यान लगाकर सुना। इससे पूर्व कविराज भाइयों ने भजनों के माध्यम से सतगुरु व राम नाम की महिमा का गुणगान किया। नामचर्चा के समापन पर उपस्थित जनसमूह ने पूज्य गुरुजी के द्वारा चलाए जा रहे 139 मानवता भलाई कार्यों में बढ़ चढ़ कर भाग लेने का प्रण लिया। समापन के पश्चात डेरा के सेवादारों ने कुछ ही मिनटों में आई हुई साध संगत को लंगर भोजन करवाया। नामचर्चा के दौरान आईटी विंग के सेवादारों ने डेरा सच्चा सौदा के आॅफिसियल सोशल मीडिया अकाउंट के बारे में जानकारी दी गई। वहीं स्थानीय साध संगत नामचर्चा में अपने पारंपरिक वाद्य यंत्र पर नाचते गाते हुए खुशी मनाते हुए नामचर्चा में पहुंची।

    नामचर्चा में साध-संगत ढोल-नगाड़ो के साथ पहुंची और पूज्य गुरू के गाये शब्द पर नाचती हुई पंडाल में पहुंची। पंडाल सुबह ही भर चुका था। भारी संख्या को देखते हुए डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों की अलग-अलग ड्यूटिंया लगाई गई। ट्रैफिक व्यवस्था के लिए डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने बड़े ही अच्छे ढंग से संभाला और इतने भारी भीड़ होने पर भी ट्रैफिक व्यवस्था को सूचारू रूप से जारी रखा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here