हमसे जुड़े

Follow us

11.4 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश लोकसभा सांसद ...

    लोकसभा सांसद ने बताया कैसे डेरा सच्चा सौदा नशों के खिलाफ कर रहा काम….

    Lok Sabha MP DEPTH

    लोकसभा सांसद ने डेरा सच्चा सौदा की प्रशंसा

    कुरुक्षेत्र (देवीलाल बारना)। ब्रह्मसरोवर के ट्रेफिक ग्राऊंड में डेरा सच्चा सौदा द्वारा डैप्थ मुहिम के तहत नामचर्चा का आयोजन किया गया। नामचर्चा में कुरुक्षेत्र व आसपास के एक लाख के करीब श्रद्धालु पहुंचें। नामचर्चा में कुरुक्षेत्र लोकसभा के सांसद नायब सिंह सैनी बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। सांसद सैनी ने डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत की ओर से बांटे जाने वाले कंबल वितरण की शुरूआत की।

    सांसद नायब सैनी ने डेरा सच्चा सौदा द्वारा नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम को सराहा और कहा कि डेरा सच्चा सौदा द्वारा 147 अच्छे कार्य चलाए जा रहे हैं जोकि अति सराहनीय है। नशा युवाओं को खोखला कर रहा है और नशे के कारोबार से आने वाला धन देश के विरोध में प्रयोग किया जाता है। इसी के चलते संसद में भी सरकार द्वारा इस मुद्दे को उठाया गया और कानून बनाया जा रहा है ताकि नशे का कारोबार न पनप सके और युवा वर्ग नशे की बजाए अच्छे कार्यों में लगे। डेरा सच्चा सौदा के 45 मैंबर सतपाल टोहाना ने कहा कि नशा विरोधी मुहीम के तहत नामचर्चा का आयोजन आज कुरुक्षेत्र में किया गया है। डेरा सच्चा सौदा की साध संगत लोगों को बुराईयों के प्रति जागरूक कर रही है।

    बड़ी बड़ी स्क्रीनों पर चले पूज्य गुरू जी के वचन

    धर्मनगरी में पहुंची हजारों की साध संगत व आमजन ने पूज्य गुरू संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन वचनों को बड़ी बड़ी स्क्रीनों के माध्यम से सुना। पूज्य गुरूजी ने फरमाया कि ओउम एक सुप्रीम पावर हैं। ओउम अल्लाह राम सभी जगह वो रहता है और कोई भी जगह उससे खाली नहीं हैं। वह कण कण में मौजूद हैं। धर्मों में बताया गया कि आत्मिक मानसिक व शारीरिक शक्तियों को आत्मबल से बढ़ाया जा सकता हैं और यह आत्मबल पाने का एकमात्र तरीका सत्संग में ही बताया जाता है। सत्संग में आकर ही मनुष्य को सही गलत का पता चलता है।

    Kurukshetra Naamcharcha

    भगवान ने मनुष्य को खुदमुख्यतारी दी है। यानि वह अपग्रेड होकर भक्ति मार्ग द्वारा भगवान के दर्श दीदार कर सकता है वहीं इसके उल्ट राक्षस भी इसके कारनामों से घबरा जाए। सत्संग में मनुष्य को बताया जाता है कि वह इंसानियत के मार्ग पर चलता हुआ हक हलाल की खाता हुआ जितना संभव हो सके दीन दुखियों की मदद करें।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here