हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी प्रेमिका के प...

    प्रेमिका के परिजनों की शिकायत पर प्रेमी को पकड़ने पहुंची पुलिस

    प्रेमी युवक ने खा लिया सल्फास, अस्पताल में मौत नंगलाकरन में शोक

    बुलन्दशहर/औरंगाबाद (सच कहूँ न्यूज)। उटरावली निवासी एक युवती के परिजनों की शिकायत पर मंडी चौकी पुलिस ने शनिवार को औरंगाबाद (Aurangabad) थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नंगलाकरन में एक युवक की तलाश में दबिश दी। जैसे ही युवक गजेन्द्र उम्र लगभग 23 वर्ष को गांव में पुलिस आने की खबर मिली उसने भागते हुए सल्फास का सेवन कर लिया। परिजनों ने उसे बुलंदशहर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड दिया।

    यह भी पढ़ें:– कैराना में एएसपी ने संभाला मोर्चा, अलर्ट रहा पुलिस-प्रशासन

    ग्रामीणों ने बताया कि मृतक युवक का उटरावली निवासी एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। (Bulandshahr) दोनों एक-दूसरे के संग जीने मरने की कसमें खा चुके थे। लेकिन युवती का जीजा इस संबंध से खुश नहीं था। उसने मंडी चौकी पर पुलिस को तहरीर दिलाकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की जिसकी जानकारी युवती ने प्रेमी युवक को दे दी थी और युवक निराश होकर सल्फास का सेवन कर बैठा। घटना से समूचे गांव में शोक व्याप्त है। मृतक का अंतिम संस्कार गांव में ही रविवार को गमगीन माहौल में कर दिया गया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here