हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home देश एक्सप्रेस में...

    एक्सप्रेस में दिव्यांगों के लिए 3 एसी में आरक्षित होगा लोअर बर्थ

     रेलवे के सॉफ्टवेयर में जरूरी बदलाव

    नई दिल्ली। दिव्यांगों को अब 3 एसी में लोअर बर्थ मिलने में कोई दिक्कत नहीं होगी, क्योंकि भारतीय रेल ने उनकी सुविधा के लिए 3 एसी और एक्सप्रेस ट्रेनों में लोअर बर्थ आरक्षित कर दी है। वर्तमान में दिव्यांगों के लिए सिर्फ स्लीपर श्रेणी में ही ऐसे आरक्षण की सुविधा थी। रेल मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ट्रेनों के 3 एसी डिब्बों में दिव्यांगों के लिए लोअर बर्थ आरक्षित होगा। इसके लिए आवश्यक सॉफ्टवेयर विकसित किया जा रहा है।

    रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सभी तरह की मेल, एक्सप्रेस ट्रेनों के थर्ड एसी में दिव्यांगों के लिए लोअर बर्थ आरक्षित की गई है। इसके लिए रेलवे के सॉफ्टवेयर में जरूरी बदलाव किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही रेलवे द्वारा इस पहल की घोषणा की जाएगी। इसके अलावा दिव्यांग जनों की सहूलियत के लिए रेलवे स्टेशनों पर प्रवेश के लिए भी विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। हाल ही में हुई एक घटना में व्हीलचेयर पर बैठे एक एथलीट को लोअर बर्थ मिलने में बहुत दिक्कत आयी थी। अपर बर्थ मिलने के कारण पदक विजेता पैरा-एथलीट सुबराना राज को नागपुर-निजामुद्दीन गरीब रथ एक्सप्रेस में जमीन पर सोना पड़ा था। तब रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने मामले की जांच के आदेश दिये थे।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।