हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home राज्य पंजाब घर में अकेली ...

    घर में अकेली महिला को बंदी बनाकर लुटेरों ने की लूटपाट

    Sunam News

    शहर में बना सहम का माहौल, अब लोग घरों में भी सुरक्षित नहीं : शहरवासी

    • कनपटी पर चाकू तानकर लूट 80 हजार रुपए

    सुनाम उधम सिंह वाला। (सच कहूँ/कर्म थिंद) सुनाम शहर के घनी आबादी वाले क्षेत्र में घर में घुस कर नकाबपोश लुटेरे चाकू की नोक पर 80 हजार रुपए लूट कर (Sunam News) फरार हो गए। वारदात के दौरान महिला को चोटें आई हैं और इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात को अंजाम देने से पहले दो नकाबपोश लुटेरे, बेखौफ होकर कालेज रोड के पास घर में घुसे।

    अस्पताल में उपचाराधीन पीड़ित महिला लक्ष्मी देवी (45) ने बताया कि बुधवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह किचन में काम कर रही थी। उसके पति विनोद कुमार और बेटा फैक्टरी चले गए थे। उन्होंने कहा कि घर का मेन गेट खुलने की आवाज आई। जैसे ही वह किचन से निकल कर गेट की तरफ जाने लगी तभी दो नकाबपोश घर में घुसे और उसे पकड़ कर कपड़े से मुंह बांधा और फिर बांहों में रस्सियां डालकर उसे कुर्सी से बांध दिया।

    शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए कनपटी पर चाकू तान दिया। करीब आठ-दस मिनट तक घर को खंगालते रहे और एक अलमारी में रखे अस्सी हजार रुपए लूट कर फरार हो गए। पीड़ित लक्ष्मी देवी ने बताया कि उसके हाथों में डाली चांदी की चूड़ियां लूटने की कोशिश की गई लेकिन लुटेरे इसमें सफल नहीं हो सके। हालांकि उसके बाजू पर चोटें आई हैं।

    वारदात से इलाके में दहशत फैल गई

    लुटेरों के जाने के बाद पीड़िता ने किसी तरह से खुद को रस्सियों से मुक्त किया और अपने पति को फोन किया। उसके पति विनोद कुमार घर पहुँचे और जख़्मी हालत में पत्नी को संभाला। (Sunam News) इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वारदात से इलाके में दहशत फैल गई है। एसएचओ अजय कुमार ने कहा कि वारदात की बारीकी से जांच की जा रही है। संबंधित इलाके की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। जल्द ही लुटेरों को काबू किया जाएगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here