हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश Maharashtra-J...

    Maharashtra-Jharkhand Election Dates: महाराष्ट्र में 20 नवम्बर, झारखंड में 13 और 20 नवम्बर को चुनाव

    Maharashtra-Jharkhand
    Maharashtra-Jharkhand Election Dates: महाराष्ट्र में 20 नवम्बर, झारखंड में 13 और 20 नवम्बर को चुनाव

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। Maharashtra-Jharkhand Election Dates: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव एक चरण में 20 नवम्बर को और झारखंड में दो चरणों में 13 तथा 20 नवम्बर को कराये जायेंगे जबकि दोनों राज्यों में मतों की गिनती 23 नवम्बर को होगी। पन्द्रह राज्यों की 47 विधानसभा सीटों और केरल की वायनाड संसदीय सीट पर उपचुनाव 13 नवम्बर को होगा। महाराष्ट्र की नांदेड़ संसदीय सीट और एक अन्य विधानसभा सीट पर उप चुनाव 20 नवम्बर को होगा।

    मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने मंगलवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करते हुए मतदाताओं विशेष रूप से शहरी मतदाताओं से लोकतंत्र के उत्सव में बढचढ कर हिस्सा लेने की पुरजोर अपील की। उनके साथ चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधु भी थे। इसी के साथ इन दोनों राज्यों में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गयी है। कुमार ने बताया कि महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के लिए चुनाव की अधिसूचना 22 अक्टूबर को जारी की जायेगी और नामांकन 29 अक्टूबर तक दायर किये जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 30 अक्टूबर को होगी और नाम 4 नवम्बर तक वापस लिये जा सकेंगे। राज्य में एक चरण में चुनाव 20 नवम्बर को होगा। Maharashtra-Jharkhand

    झारखंड में नामांकन पत्र 25 अक्टूबर तक दायर किये जा सकेंगे

    झारखंड विधानसभा की 81 में से 43 सीटों के लिए पहले चरण के चुनाव की अधिसूचना 18 अक्टूबर को जारी की जायेगी और नामांकन पत्र 25 अक्टूबर तक दायर किये जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 28 अक्टूबर को होगी जबकि नाम 30 अक्टूबर तक वापस लिये जा सकेंगे। चुनाव 13 नवम्बर को होगा। राज्य में दूसरे चरण के चुनाव में 38 सीटों के लिए अधिसूचना 22 अक्टूबर को जारी की जायेगी और नामांकन पत्र 29 अक्टूबर तक दायर किये जायेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 30 अक्टूबर को होगी जबकि नाम चार नवम्बर तक वापस लिये जा सकेंगे।

    इस चरण में 20 नवम्बर को मत डाले जायेंगे। दोनों राज्यों में मतगणना 23 नवम्बर को होगी। कुमार ने कहा कि 15 राज्यों की 48 विधानसभा और दो राज्यों में लोकसभा की दो सीटों के उपचुनाव भी इन विधानसभा चुनाव के साथ संपन्न कराये जायेंगे। केरल की वायनाड संसदीय सीट और 47 विधानसभा सीटों के उपचुनाव 13 नवम्बर को झारखंड विधानसभा के पहले चरण के साथ ही 13 नवम्बर को कराये जायेंगे। इसके अलावा महाराष्ट्र की नांदेड़ संसदीय सीट और एक अन्य विधानसभा सीट का उपचुनाव महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के साथ 20 नवम्बर को कराया जायेगा।

    यह भी पढ़ें:– Credit Card: क्रेडिट कार्ड चुनते वक्त ध्यान देने योग्य 5 बुनियादी बातें

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here