हमसे जुड़े

Follow us

21.9 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home देश Dhananjay Mun...

    Dhananjay Munde Resigned: धनंजय मुंडे ने दिया इस्तीफा, मुख्यमंत्री ने किया मंजूर

    Dhananjay Munde Resigned
    Dhananjay Munde Resigned: धनंजय मुंडे ने दिया इस्तीफा, मुख्यमंत्री ने किया मंजूर

    Maharashtra Minister Dhananjay Munde Resigned: मुंबई। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री धनंजय मुंडे ने आज मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तत्काल प्रभाव से उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक मीडिया रिपोर्ट में खुद जानकारी दी है। Dhananjay Munde Resigned

    रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने मीडिया से कहा कि धनंजय मुंडे ने अपना इस्तीफा दे दिया है, जिसे मैंने स्वीकार कर लिया है और मैंने उनका इस्तीफा राज्यपाल को भेज दिया है। धनंजय मुंडे के करीबी सहयोगी वाल्मिक कराड को सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के मामले में आरोपी बनाए जाने के बाद धनंजय मुंडे ने अपने पद से इस्तीफा दिया है।

    जानकारी के अनुसार सोमवार रात डिप्टी सीएम अजित पवार ने देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात करके देशमुख हत्या मामले के संबंध में सीआईडी द्वारा दाखिल किए गए आरोपपत्र के संदर्भ में चर्चा की। धनंजय मुंडे एनसीपी के अजित पवार गुट के नेता हैं। बीड में एक सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के मामले में उनके करीबी सहयोगी का नाम आने के बाद से ही उन पर इस्तीफा देने का दबाव बढ़ रहा था।

    मामले को लेकर सोमवार की रात सीएम देवेंद्र फडणवीस ने एनसीपी नेताओं के साथ बैठक की थी। वह खुद अजित पवार के घर गए थे। बैठक में फडणवीस ने मुंडे से इस्तीफा मांगा था। इससे पहले भी मुंडे पर कई आरोप लग चुके हैं। बता दें कि धनंजय मुंडे परली विधानसभा से विधायक हैं। धनंजय महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम गोपीनाथ मुंडे के भाई पंडित अन्ना मुंडे के बेटे हैं। Dhananjay Munde Resigned

    Maharajganj Road Accident: छात्राओं से भरी एक बोलेरो का भीषण सड़क हादसा, 3 छात्राओं की मौत

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here