हमसे जुड़े

Follow us

27.1 C
Chandigarh
Saturday, February 21, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी विश्व कल्याण ...

    विश्व कल्याण के लिए खड़ी साधना कर रहे महात्मा रामेश्वर

    Kairana News
    Kairana News : विश्व कल्याण के लिए खड़ी साधना कर रहे महात्मा रामेश्वर

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: कण्डेला गांव में महात्मा रामेश्वर संपूर्ण विश्व के कल्याण के लिए 31 दिन की खड़ी साधना कर रहे हैं। साधना सम्पन्न होने पर ग्रामीणों के सहयोग से आगामी रविवार को भव्य भंडारे का आयोजन किया जायेगा। Kairana News

    ब्लॉक क्षेत्र के गांव कंडेला में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र के निकट गोगा म्हाड़ी मंदिर स्थित है। जहां संपूर्ण विश्व को विभिन्न प्रकार की समस्याओं से निजात दिलाने एवं मानवता के कल्याण की कामना के साथ महात्मा रामेश्वर खड़ी साधना कर रहे है। शुक्रवार को खड़ी साधना का 29वां दिन रहा। महात्मा रामेश्वर का कहना है कि उन्होंने समूची मानव जाति के भले के लिए 31 दिन की साधना का संकल्प लिया है। Kairana News

    आगामी रविवार को साधना का समय पूरा होने जा रहा है, जिसके उपलक्ष्य में गोगा म्हाड़ी पर एक भव्य भंडारे का आयोजन किया जायेगा। भंडारे को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह नजर आ रहा है, जिसके चलते धर्म आस्था रखने वाले ग्रामीण भंडारे की सामग्री की व्यवस्था करने में जुटे हुए है। इस अवसर पर मांगेराम चौहान, सुंदर चौहान, डॉ. इलमसिंह, प्रेम चौहान, मोतीराम आदि श्रद्धालु ग्रामीण मौजूद रहे। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– यमुनानगर: खनन सामग्री से भरे एक डंपर ने एक बाइक सवार दपंति को कुचला, दर्दनाक मौत

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here