हमसे जुड़े

Follow us

21.9 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home देश तृणमूल विधायक...

    तृणमूल विधायक तमोनश घोष का निधन, ममता ने जताया शोक

    MLA Tamonash Ghosh

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ तृणमूल कांग्रेस के विधायक तमोनश घोष की बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मृत्यु हो गयी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तमोनश घोष की मृत्यु पर दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया,” बहुत, बहुत दुख की बात है। तमोनश घोष फालता से तीन बार के विधायक थे। वह 1998 से टीएमसी के कोषाध्यक्ष भी थे। उन्होंने आज हमारा साथ छोड़ दिया। वह गत 35 वर्षों से हम लोगों के साथ जुड़े थे। वह पार्टी और लोगों के लिए पूरी तरह समर्पित रहते थे। उन्होंने सामाजिक कार्यों में भी अपना बहुत योगदान दिया।”

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।