हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य पंजाब मजदूरी के 200...

    मजदूरी के 200 रुपए मांगने पर व्यक्ति को किया घायल्

    अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। गांव निहालखेड़ा निवासी एक मजदूर का गांव के ही कुछ लोगों ने केवल इसलिए ईंट मारकर सिर फोड़ दिया क्योंकि वह अपनी मजदूरी के 200 रुपए उनसे मांग रहा था। हमलावरों ने उसके  बचाव में आए उसके बेटे से भी मारपीट की। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है व मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। Abohar News

    उपचाराधीन 40 साल के विक्रमजीत पुत्र भानीराम ने बताया कि उसने गांव के ही एक व्यक्ति के खेत में लगे जामुन के पेड़ों से जामुन उतारने की मजदूरी की थी जिसके लिए उसकी 200 रुपए की बात हुई थी। विक्रमजीत ने बताया कि उक्त लोगों से कुछ समय पहले रेते के लेनदेन को लेकर भी झगड़ा हुआ था जिसे वह भुला चुका था लेकिन आज जब वह उक्त लोगों से जामुन मजदूरी के रुपए मांगने गया तो उन्होंने उसके 200 रुपए देने की बजाए उसके सिर पर ईंट मारकर घायल कर दिया जब बीच बचाव में उसका बेटा आया तो हमलावरों ने उससे भी मारपीट की। इसके बाद उसके परिजनों ने उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। Abohar News

    यह भी पढ़ें:– भाई ने बहन पर किया हमला, घायल

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here