हमसे जुड़े

Follow us

29.3 C
Chandigarh
Thursday, February 26, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा जगमालवाली में...

    जगमालवाली में व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या

    gangster

    ओढां (राजू)। गांव जगमालवाली में अज्ञात लोगों ने एक व्यक्ति की नहर किनारे धारदार हथियार से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी। सूचना के बाद कालांवाली थाना प्रभारी अमित बैनीवाल पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे। वहीं डीएसपी यादराम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। वहीं सीन आॅफ क्राइम टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक की पहचान जगमालवाली निवासी करीब 35 वर्षीय स्वराज सिंह पुत्र ठाणा सिंह के रूप में हुई है।

    गांव से दूर नहर किनारे मिला शव

    पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव जगमालवाली में देसू मलकाना रोड पर नहर किनारे खून से लथपथ एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना के बाद कालांवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए जब जांच शुरू की तो मृतक की पहचान हुई। पुलिस इस जांच में जुटी है कि आखिर हत्यारे कौन थे और हत्या की वजह क्या है। हत्यारों ने मृतक की गर्दन व मुंह को धारदार हथियार से बूरी तरह से काटा है।

    ‘‘थाना प्रभारी अमित बैनीवाल ने बताया कि हत्यारों ने मृतक को धारदार हथियार से काटा है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मृतक के परिजनों से जानकारी ले रही थी कि मृतक की किसी से रंजिश या झगड़ा तो नहीं था। पुलिस के अनुसार इस मामले को शीघ्र ही सुलझा लिया जाएगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here