हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home रंगमंच पत्रकार का कि...

    पत्रकार का किरदार निभायेंगे मनोज वाजपेयी

    Manoj Bajpai

    मुंबई (एजेंसी)। बॉलीवुड अभिनेता मनोज वाजपेयी सिल्वर स्क्रीन पर पत्रकार का किरदार निभाते नजर आयेंगे। मनोज वाजपेयी एक इनवेस्टिगेटिव थ्रिलर में काम करने जा रहे हैं। फिल्म ‘डिस्पैच’ में मनोज वाजपेयी क्राइम बीट को कवर करने वाले पत्रकार की भूमिका निभाएंगे।’ डिस्पैच’ को कनु बहल करेंगे निर्देशित करेंगे। मनोज वाजपेयी ने सोशल मीडिया पर कहा, “डैस्पैच के माध्यम से क्राइम जर्नलिज्म की दुनिया में प्रवेश। इसे डिजिटल रिलीज किया जाएगा।

    मनोज वाजपेयी ने कहा, ‘एक अभिनेता के रूप में मैं उन कहानियों का हिस्सा बनना चाहता हूं, जिन्हें मैं बताना चाहता हूं और जिन्हें बताया जाना चाहिए। ‘डिस्पैच’ एक ऐसी फिल्म है। डिजिटल युग के साथ, हमारी कहानियां अब दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंच सकती है और देखी जा सकती हैं। मुझे विश्वास है कि इस फिल्म में कई कलाकार होंगे, क्योंकि यह हमारे समय के लिए प्रासंगिक है। मैं कनु बहल के साथ सहयोग करना चाह रहा हूं जो बदलते समय के साथ अच्छी तरह से वाकिफ हैं और उनका कहानी कहने के अपने शिल्प पर पूरा नियंत्रण है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।