हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश आठ वर्षों में...

    आठ वर्षों में समुद्री क्षेत्र ने नई ऊंचाइयों को छुआ : मोदी

    Narendra Modi

    नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय समुद्री दिवस के मौके पर मंगलवार को देश के आर्थिक विकास के लिए समुद्री क्षेत्र के महत्व का उल्लेख किया और कहा कि पिछले आठ वर्षों में हमारे समुद्री क्षेत्र ने नई ऊंचाइयों को छुआ है और व्यापार तथा वाणिज्यिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में योगदान दिया है। मोदी ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा कि आज राष्ट्रीय समुद्री दिवस पर हम अपने गौरवशाली समुद्री इतिहास को याद करते हैं और भारत के आर्थिक विकास के लिए समुद्री क्षेत्र के महत्व पर प्रकाश डालते हैं। पिछले आठ वर्षों में हमारे समुद्री क्षेत्र ने नई ऊंचाइयों को छुआ है और व्यापार तथा वाणिज्यिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में योगदान दिया है।

    उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि पिछले आठ वर्षों में भारत सरकार ने बंदरगाह के नेतृत्व वाले विकास पर ध्यान केंद्रित किया है, जिसमें बंदरगाह क्षमता का विस्तार और मौजूदा प्रणालियों को और भी अधिक कुशल बनाना शामिल है। भारतीय उत्पादों को नए बाजारों तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए जलमार्गों का उपयोग किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस समय हम आर्थिक प्रगति के लिए समुद्री क्षेत्र का लाभ उठा रहे हैं और एक आत्मनिर्भर भारत का निर्माण कर रहे हैं। हम समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र और विविधता को सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त देखभाल भी कर रहे हैं, जिस पर भारत को गर्व है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here